ePaper

इस वजह से नहीं हो सकी बिहार के 11 जिलों के बालू घाटों की निलामी, अब मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश

Updated at : 02 Aug 2025 11:25 AM (IST)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

Bihar News: राज्य की प्रमुख नदियों के किनारे स्थित बालू घाटों की नीलामी के लिए सरकार फिर से सक्रिय हो गई है. मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने निर्देश जारी किया है कि जिन जिलों में नदी बालू घाटों की नीलामी नहीं हो सकी है, उन सभी जिलों में कार्य योजना बनाकर लक्ष्य को पूरा किया जाए.

विज्ञापन

Bihar News: राज्य की प्रमुख नदियों के किनारे स्थित बालू घाटों की नीलामी के लिए सरकार फिर से सक्रिय हो गई है. इसको लेकर मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने सभी जिलाधिकारियों एवं खान एवं भू-तत्व विभाग के अधिकारियों के साथ एक बैठक की है.

सिक्योरिटी मनी में हो सकता है संशोधन

इस बैठक में उन्होंने निर्देश जारी किया है कि जिन जिलों में नदी बालू घाटों की नीलामी नहीं हो सकी है, उन सभी जिलों में कार्य योजना बनाकर लक्ष्य को पूरा किया जाए. जरूरत पड़ने पर बालू घाटों के लिए निर्धारित सिक्योरिटी मनी का नए सिरे से निर्धारण भी करें. मुख्य सचिव का आदेश जारी होने के बाद खान एवं भू-तत्व विभाग ने इस दिशा में काम शुरू कर दिया है.

बालू घाटों की लिस्ट बना रहा विभाग

मिली जानकारी के अनुसार अभी विभाग वैसे बालू घाटों की लिस्ट बना रहा है, जो अधिक सिक्योरिटी मनी होने की वजह से नीलाम नहीं हो पाए. इसके बाद यह अध्ययन कराया जाएगा कि सिक्योरिटी मनी के अलावा और कौन सा कारण है, जिनकी वजह से बालू घाट बिना नीलामी के रह गए या फिर बालू घाट सरेंडर कर दिए गए.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

इन जिलों में नहीं हुई निलामी

सूत्र के अनुसार मुख्य सचिव की इस बैठक में यह बात सामने आई है कि पटना, वैशाली, औरंगाबाद, बक्सर, सारण, अरवल, गया, जहानाबाद, मोतिहारी, पूर्णिया और समस्तीपुर में सर्वाधिक घाट बिना नीलामी के रह गए हैं. ऐसे घाटों की संख्या इन जिलों में ज्यादा है. जबकि भोजपुर, पटना, गया, रोहतास, लखीसराय और नवादा में ऐसे घाटों की संख्या ज्यादा है, जिन्हें सरेंडर किया गया है. जिला स्तर पर कारणों छानबीन के बाद नए सिरे से बालू घाटों की बोली लगाई जाएगी. जानकारी के अनुसार जरूरत पड़ने पर सिक्योरिटी मनी में भी संशोधन किया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें: सिर्फ इतनी देर में पूरा होगा मुंगेर से भागलपुर तक का सफर, सरकार की तैयारी हुई तेज

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन