ePaper

हर सर्किल में भूमाफियाओं पर होगा एफआईआर, सरकारी जमीन की सूचना देने वालों को मिलेगा सम्मान

Updated at : 17 Feb 2026 12:48 PM (IST)
विज्ञापन
Vijay Kumar Sinha

Vijay Kumar Sinha

Bihar bhumi: बिहार सरकार ने भूमि विवाद और सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के मामलों पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है. उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने विधान परिषद में बजट पर जवाब देते हुए घोषणा की कि राज्य के सभी अंचलों में भूमाफियाओं की पहचान कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी.

विज्ञापन

Bihar Bhumi: बिहार की नीतीश सरकार ने प्रदेश में जमीन विवाद को जड़ से खत्म करने और सरकारी संपत्तियों को सुरक्षित करने के लिए एक बड़ा मास्टरप्लान तैयार किया है.

उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने विधान परिषद में बजट बहस के दौरान स्पष्ट कर दिया है कि अब भू-माफियाओं के खिलाफ सीधी और निर्णायक जंग होगी.

भूमाफियाओं पर कानूनी शिकंजा कसने की तैयारी

बिहार सरकार ने भूमि विवाद और सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के मामलों पर कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है. उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने विधान परिषद में बजट पर जवाब देते हुए घोषणा की कि राज्य के सभी सर्किल में सक्रिय भूमाफियाओं की पहचान कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी.

उन्होंने बताया कि अंचलाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि प्रत्येक सर्किल से कम से कम दो बड़े भूमाफियाओं की सूची तैयार करें और उनके विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें. सरकार का उद्देश्य सरकारी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त रखना और आम लोगों को भूमि विवाद से राहत देना है.

सरकारी जमीन की जानकारी देने पर सरकार करेगी आपका ‘वीआईपी’ सम्मान

डिप्टी सीएम ने जनता को सरकार के साथ जोड़ने के लिए एक अनूठी पहल की घोषणा की है.अब जो भी जागरूक नागरिक अपने अंचल में सरकारी जमीन की पहचान करने या अतिक्रमण की जानकारी देने में प्रशासन की मदद करेंगे, सरकार उन्हें विशेष समारोह आयोजित कर सम्मानित करेगी. इस पहल को प्रशासनिक निगरानी मजबूत करने और स्थानीय स्तर पर जवाबदेही बढ़ाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है.

विजय सिन्हा ने जोर देकर कहा कि सरकार का लक्ष्य हर हाल में सरकारी जमीन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है. इतना ही नहीं, जिन अंचलों से भूमि विवाद की सबसे अधिक शिकायतें आएंगी, उपमुख्यमंत्री स्वयं वहां जाकर जमीनी हकीकत की समीक्षा करेंगे और ऑन-द-स्पॉट समस्याओं का समाधान निकालेंगे.

11 हजार से ज्यादा पदों पर बंपर बहाली

राजस्व विभाग में कामकाज को पारदर्शी बनाने के लिए सरकार ने डिजिटल व्यवस्था को पूरी तरह अपना लिया है. उपमुख्यमंत्री ने बताया कि एक जनवरी से पुराने ‘चिरकुट’ आधारित दस्तावेजों की व्यवस्था खत्म कर दी गई है और अब सभी अंचलों में आधुनिक रिकार्ड रूम बनाने का काम चल रहा है.

सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि सरकार एक वर्ष के भीतर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में 11,584 रिक्त पदों पर बहाली की प्रक्रिया पूरी कर लेगी.

Also Read: बिहार में आधी रात टीचरों और छात्रों से भरी बस हादसे की हुई शिकार, 2 शिक्षकों की मौत, 11 बच्चे जख्मी

विज्ञापन
Pratyush Prashant

लेखक के बारे में

By Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन