बिहार में अब AI देगा मौसम की जानकारी, 15 दिन पहले ही आंधी-तूफान और साइक्लोन से करेगा अलर्ट
सांकेतिक तस्वीर
Bihar News: बिहार में अब मौसम की जानकारी एआई देगा. बिहार मौसम सेवा केंद्र और सैक-इसरो की तरफ से कई सालों से इस पर काम किया जा रहा है. ऐसे में अब 15 दिन पहले ही साइक्लोन या फिर आंधी-तूफान से लोगों को अलर्ट कर दिया जाएगा.
Bihar News: बिहार में आने वाले आंधी-तूफान या फिर साइक्लोन की जानकारी करीब 15 दिन पहले ही मिल सकेगी. इसके लिए अब एआई की मदद ली जाएगी. जानकारी के मुताबिक, एक टेक्नोलॉजी का उपयोग कर पहले से उपलब्ध डाटा का एनालिसिस किया जाएगा. एआई से मौसम की जानकारी 15 दिन पहले ही मिलने से लोगों को बड़ी सहूलियत हो सकेगी. इसे लेकर जानकारी स्पेस एप्लीकेशन सेंटर के निदेशक निलेश एम देसाई ने दी.
इन सभी मुद्दों पर की जा रही स्टडी
निदेशक ने बताया कि बिहार मौसम सेवा केंद्र (बीएमएसके) और सैक-इसरो की तरफ से पिछले लगभग 3 सालों से अलग-अलग मुद्दों पर स्टडी किया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, उस स्टडी में बाढ़, ठनका, शीतलहर, भूकंप, आंधी-तूफान, साइक्लोन जैसी परिस्थितियों का पहले ही पूर्वानुमान लगाया जाना मुख्य है. इसके साथ ही एआई से राज्य के अलग-अलग शहरों की हवा की गुणवत्ता का पता लगा सकते हैं.
बिहार के किसानों को मिल सकेगा फायदा
मौसम को लेकर 15 दिन पहले ही जानकारी मिलने से आम लोगों के साथ-साथ खासकर किसानों को भी बड़ा फायदा मिल सकेगा. बारिश के दौरान ठनका गिरने की वजह से कई किसानों की जान चली जाती है. लेकिन पहले से जानकारी होने के कारण वे सावधानी बरत सकेंगे. इसके साथ ही कई बार फसलें बर्बाद हो जाती हैं, जिसे बचाने में काफी मदद मिल सकेगी.
भीड़ नियंत्रण के लिए सैटेलाइट का इस्तेमाल
इसके अलावा भीड़भाड़ नियंत्रण को लेकर भी स्टडी किया जा रहा है. छठ पूजा या फिर बड़े-बड़े आयोजनों के मौके पर काफी भीड़ उमड़ती है. कई बार इसे नियंत्रित करने में पुलिसकर्मियों के पसीने छूट जाते हैं. कई बार किसी अनहोनी की आशंका बनी रहती है. लेकिन, अब भीड़ नियंत्रण के लिए सैटेलाइट का इस्तेमाल किया जाएगा.
Also Read: राजस्व विभाग के अमीनों ने 31 मार्च तक का दिया अल्टीमेटम, मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे ये काम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










