Bihar News: बिहार में पति की हत्या कर पत्नी और दामाद ने घर में ही शव को दफनाया, बाहर आई पैरों की उंगलियां, फिर हुआ ये खुलासा
Published by : Preeti Dayal Updated At : 07 Dec 2025 2:08 PM
घटना से जुड़ी तस्वीर
Bihar News: गयाजी में युवक की हत्या कर उसकी पत्नी और दामाद ने मिलकर घर में ही शव को दफना दिया. शव से जब बदबू और पैरों की उंगलियां बाहर आने के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ. इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया. साथ ही आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
Bihar News: बिहार के गयाजी में दिल दहला देने वाली घटना को अंजाम दिया गया. जिले के मोहनपुर थाना इलाके के बेलारपुर गांव में तब हड़कंप मच गया, जब एक घर में एक व्यक्ति के पैर की उंगलियां दिखी. घर से बदबू आ रही थी. ग्रामीणों को समझते देर न लगी कि किसी की हत्या की गई है. इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई में जुट गई.
हत्या बाद पत्नी-दामाद समेत अन्य फरार
पुलिस ने जब घर में घुसकर जमीन खोदा तो एक व्यक्ति की लाश मिली. मृतक की पहचान महेश यादव के रूप में हुई. शव मिलने के बाद पुलिस कार्रवाई में जुटी तो पता चला कि पत्नी-दामाद समेत अन्य फरार हैं. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और पत्नी-दामाद को गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद दो और महिलाओं की गिरफ्तारी की गई. हत्या की घटना को लेकर दामाद ने खुद के शामिल होने की बात स्वीकारी है.
दामाद ने पुलिस को क्या बताया?
पुलिस को मृतक के दामाद ने बताया कि उसका ससुर नशे में आए दिन घर में मारपीट करता था. उसने जमीन भी बेच दी थी. इसी वजह से उसने बाकी लोगों के साथ मिलकर अपने ससुर महेश यादव की हत्या की और घर में ही लाश को जमीन खोदकर दफना दिया. इस तरह घर में दफनाए गए लाश के पैर की उंगलियां देखे जाने के बाद महेश की हत्या की घटना का राज खुला. पुलिस ने दामाद बिगु यादव समेत घर की तीन और महिलाओं को गिरफ्तार किया है. इसमें मृतक महेश यादव की पत्नी और घर की ही अन्य महिलाएं बताई जाती हैं. इस घटना को लेकर ग्रामीण तरह-तरह की चर्चा भी कर रहे हैं.
मृतक के भाई ने क्या बताया?
मृतक के भाई राजेश यादव ने बताया है कि उसका भाई महेश यादव नशे का आदि था. उसकी पत्नी और दामाद आए दिन मारपीट करते थे. पहले भी कई बार हमला किया था. इस बीच उसकी हत्या महेश की पत्नी, दामाद और अन्य लोगों ने मिलकर कर दी है. इसके बाद सभी फरार होकर दूसरी जगह रह रहे थे. इस बीच घर से बदबू आने के बाद हत्या की घटना का राज खुला. पुलिस को जानकारी दी गई तो पूरे मामले का खुलासा हुआ.
पुलिस को 4 दिसंबर को मिली थी सूचना
पुलिस के मुताबिक, 4 दिसंबर की शाम को पुलिस को सूचना मिली थी कि मोहनपुर थाना के बेलारपुर गांव में एक व्यक्ति की हत्या कर उसके शव को उसके घर में ही गाड़ दिया गया है. इसके बाद बोधगया और मोहनपुर थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद जांच-पड़ताल शुरू की गई. इसके बाद घटना में शामिल पाए जाने पर दामाद और घर की तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया है.
आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस
साथ ही गिरफ्तार अभियुक्त दामाद बिगु यादव ने यह भी बताया कि महेश यादव अपने परिवार के साथ नशे में हमेशा गाली-गलौज और मारपीट करता था. उसने जमीन बेच दी थी. इसी को लेकर हम लोगों ने मिलकर उसकी हत्या की और घर के अंदर मिट्टी खोदकर शव को छुपाने के ख्याल से गाड़ दिया. फिलहाल पुलिस आगे की करवाई में जुटी हुई है.
(गयाजी से संजीव कुमार सिन्हा की रिपोर्ट)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










