Bihar Ka Mausam: बिहार में 15 दिसंबर के बाद पड़ेगा ठंड का डबल अटैक, शीतलहर का अलर्ट, मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी

Published by : Preeti Dayal Updated At : 07 Dec 2025 12:50 PM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Ka Mausam: बिहार में ठंड का तापमान धीरे-धीरे गिरता जा रहा है. मौसम विभाग की माने तो, 15 दिसंबर के बाद ठंड का डबल अटैक देखने के लिये मिल सकता है. शीतलहर जैसी स्थिति बन सकती है. इसके साथ ही मौसम का तापमान काफी ज्यादा गिर सकता है.

विज्ञापन

Bihar Ka Mausam: बिहार में दिसंबर महीने की शुरुआत से ही ठंड का काफी ज्यादा असर देखने के लिये मिल रहा है. इस बीच मौसम विभाग की तरफ से बड़ी चेतावनी जारी कर दी गई है. मौसम विभाग की माने तो, 15 दिसंबर के बाद बिहार के अलग-अलग जिलों में ठंड का डबल अटैक पड़ सकता है. राज्य में शीतलहर जैसी स्थिति बन सकती है. इसके साथ ही रात का तापमान लगभग 5 डिग्री तक नीचे गिर सकता है.

बिहार में अभी कैसा है मौसम?

अभी बिहार में मौसम की बात करें तो, सुबह और शाम के वक्त लोगों को काफी ठंड महसूस हो रही. इसके साथ ही कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम हो जा रही, इस वजह से लोगों से सावधानी बरतते हुए गाड़ी चलाने की अपील की गई है. दोपहर की बात करें तो, धूप निकलने के बावजूद हवा चलने की वजह से लोगों को कनकनी महसूस हो रही है. ऐसे में आने वाले दिनों में मौसम और बिगड़ने की संभावना जताई गई है.

पिछले 24 घंटे में कैसा रहा तापमान?

इसके साथ ही पिछले 24 घंटे के दौरान मौसम को लेकर विभाग की तरफ से बताया गया कि लगभग 19 जिलों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आस-पास बना रहा. सबसे कम तापमान भभुआ में दर्ज किया गया. इस तरह से संभावना जताई गई है कि पहाड़ी इलाकों में ठंड तेजी से बढ़ती जा रही है. इसके साथ ही पछुआ हवाओं की वजह से तापमान में और भी तेजी से गिरावट के साथ ठिठुरन भी बढ़ती जा रही है.

अगले एक से दो दिनों के बीच कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग की माने तो, अगले एक से दो दिनों में बिहार के अलग-अलग जिलों में रात का तापमान 5 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा. इसके अलावा दिन के तापमान में भी गिरावट हो सकती है. विभाग के मुताबिक, 24 से 28 डिग्री के आस-पास तापमान बना रह सकता है. साथ ही सुबह और शाम में कोहरे की स्थिति बनी रहेगी. ऐसे में लोगों से लगातार सावधानी बरतने की अपील की जा रही है. खासकर बुजुर्गों और बच्चों को सतर्क रहने की अपील की गई.

Also Read: SSC Paper Leak: बिहार के इस जिले से पेपर लीक का आरोपी धराया, क्राइम ब्रांच की टीम ने की बड़ी कार्रवाई

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन