Bihar News: बिहार के इस जिले में प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी, अगले 2 से 3 दिनों के लिये कर दिया अलर्ट
Published by : Preeti Dayal Updated At : 02 Dec 2025 1:42 PM
सांकेतिक तस्वीर
Bihar News: पटना जिले में प्रशासन की तरफ से लोगों के लिये एडवाइजरी जारी कर दी गई है. दरअसल, जिले में ठंड के प्रकोप को बढ़ता देख सावधानी बरतने की अपील की गई है. मौसम विभाग की माने तो, अगले दो से तीन दिनों में तापमान तेजी से गिर सकता है.
Bihar News: बिहार के जिलों में ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है. इस बीच पटना में जिला प्रशासन ने लोगों के लिये बड़ी एडवाइजरी जारी कर दी है. दरअसल, जिला प्रशासन ने लोगों के बचाव को लेकर एडवाइजरी की है. इसमें आपदा प्रबंधन विभाग की तरफ से जारी ‘क्या करें, क्या नहीं करें’ का अनुपालन करने को कहा गया है.
जिला प्रशासन ने लोगों से की ये अपील
जिला प्रशासन की ओर से खासकर सुबह और रात में ठंड अधिक होने से सभी व्यक्तियों खासकर बच्चों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और बीमार लोगों को ठंड से बचाव के लिए सावधानी बरतने के लिए कहा गया है. डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने सभी एसडीओ, डीसीएलआर और सीओ को संभावित शीतलहर-पाला से बचाव के लिए निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुसार तैयारी करने का निर्देश दिया है. रैन बसेरों, अस्थायी शेल्टर्स, अलाव की व्यवस्था करने को कहा गया.
मौसम विभाग ने जताई संभावना
मौसम विभाग की माने तो, आज से राज्य में पछुआ हवा की गति बढ़ने की संभावना जताई गई थी. इससे रात के वक्त अगले दो तीन दिन के दौरान चार डिग्री तक पारा गिर सकता है. इससे रात में अच्छी खासी ठंड पड़ने की आशंका है. अभी से कुछ अधिक ठंड महसूस होगी. अधिकतम तापमान में इजाफे की संभावना नहीं है. हालांकि, अगले 7 दिनों के दौरान राज्य में बरसात की संभावना नहीं है.
आने वाले दिनों में कैसा रहेगा तापमान?
आईएमडी पटना के पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो दिनों के दौरान राज्य में कुछ एक जगह पर सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाये रहने की संभावना है. अभी राज्य में अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास है. हालांकि, पूर्वी बिहार और सीमांचल इलाके में न्यूनतम तापमान सामान्य और अधिकतम तापमान सामान्य से कुछ कम दर्ज हुआ.
दक्षिणी बिहार के अधिकतर इलाके में रात का पारा सामान्य से काफी अधिक और न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास ही रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राज्यभर में उच्चतम तापमान 24.6 से लेकर 28 डिग्री तक दर्ज हुआ है. राज्य में सबसे अधिक उच्चतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस मोतिहारी में दर्ज किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










