ePaper

Bihar News: बिहार के टैक्सपेयर्स के लिए गोल्डन चांस! बकाया होल्डिंग टैक्स पर 100% ब्याज-जुर्माना माफ, जानें क्या है यह ऐतिहासिक वन टाइम सेटलमेंट योजना

Updated at : 29 Nov 2025 12:56 PM (IST)
विज्ञापन
Municipal Corporation

Municipal Corporation

Bihar News: पटना के हजारों करदाताओं के लिए बड़ी खुशखबरी, अब पुराने होल्डिंग टैक्स का बोझ कम होगा, क्योंकि ब्याज और पेनाल्टी दोनों पूरी तरह माफ कर दी गई है.

विज्ञापन

Bihar News:: बिहार में लंबे समय से होल्डिंग टैक्स का बकाया जमा करने में परेशानी झेल रहे संपत्ति धारकों को अब राहत मिलने वाली है. बिहार सरकार ने नगरपालिका संपत्ति कर प्रोत्साहन ब्याज एवं पेनाल्टी छूट योजना लागू कर दी है. इसका मतलब यह है कि अब 31 मार्च 2026 तक बकाया टैक्स पर लगा 100% ब्याज और पेनाल्टी पूरी तरह माफ रहेगी. करदाता को केवल एकमुश्त मूल राशि जमा करनी होगी. यह फैसला शहर में राजस्व सुधार और कर भुगतान को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से लिया गया है.

वन टाइम सेटलमेंट योजना लागू

नगर विकास एवं आवास विभाग की अधिसूचना के बाद यह योजना तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है. नगर निगम के अनुसार, 2025–26 और इससे पहले के सभी बकाया करदाता इस स्कीम का लाभ ले सकते हैं.
इस योजना का फायदा सिर्फ आवासीय संपत्तियों तक सीमित नहीं है, बल्कि वाणिज्यिक, औद्योगिक, संस्थागत और सरकार की संपत्तियां भी इससे जुड़ सकेंगी.

नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि यह कदम उन लोगों के लिए भी राहत लेकर आया है, जिन्होंने वर्षों से टैक्स नहीं चुकाया है और ब्याज–जुर्माना की वजह से रकम काफी बढ़ चुकी थी. अब केवल मूल धन राशि देकर पूरा मामला निपटाया जा सकता है.

कोर्ट में लंबित मामलों पर भी बड़ा फायदा

नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि कोर्ट या ट्रिब्यूनल में लंबित होल्डिंग टैक्स मामलों को भी इस योजना में शामिल किया गया है. ऐसे करदाताओं को बस अपना मामला वापस लेने का लिखित प्रमाण देना होगा और वे भी पेनाल्टी–ब्याज माफी का लाभ उठा सकते हैं.
यह सुविधा खास तौर पर उन लोगों के लिए महत्वपूर्ण है जिनके मामले तकनीकी कारणों से अटके हुए थे.

जिनका होल्डिंग नंबर नहीं है, वे भी शामिल होंगे

योजना में यह विशेष प्रावधान किया गया है कि जिन संपत्तियों का अभी तक होल्डिंग नंबर निर्धारित नहीं हुआ है, वे भी कर निर्धारण कराकर इस योजना में शामिल हो सकते हैं. इससे नगर निगम के टैक्स बेस को भी विस्तार मिलेगा.

भुगतान प्रक्रिया को बनाया गया आसान

सरकार ने ने करदाताओं से अपील की है कि वे समय पर मूल राशि जमा कर 100% ब्याज और पेनाल्टी माफी का लाभ उठाएं. भुगतान प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए निगम ने ऑनलाइन भुगतान की सुविधा उपलब्ध कराई है. इसके अलावा, निगम कार्यालयों और अधिकृत पोर्टल पर भी भुगतान किया जा सकेगा.

नगर निगम ने यह भी चेतावनी दी है कि यदि कोई गलत सूचना देता है या तथ्य छिपाता है, तो दी गई छूट तुरंत रद्द कर दी जाएगी और संबंधित नियमों के अनुसार कार्रवाई होगी.

Also Read: Bihar News: रात में सड़कों पर गाड़ी छोड़ देने वालों को मिला अल्टीमेटम, अगर बात नहीं मानी तो होगा ये एक्शन

विज्ञापन
Pratyush Prashant

लेखक के बारे में

By Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन