Bihar News: 50 हजार करोड़ की 430 योजनाएं, चुनावी साल में जनता को सीएम नीतीश देंगे सबसे बड़ी सौगात

Updated:
विज्ञापन
Bihar News: 50 हजार करोड़ की 430 योजनाएं, चुनावी साल में जनता को सीएम नीतीश देंगे सबसे बड़ी सौगात

Bihar News: साल 2025 के आखिर में बिहार विधानसभा का चुनाव होने वाला है. लेकिन, इससे पहले बिहार की जनता को कई सौगातें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से दी जा रही है. इसी क्रम में 50 हजार करोड़ की 430 योजनाओं की घोषणा सीएम नीतीश कुमार की ओर से की गई थी, जिस पर इसी साल काम शुरू जाएगा.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार में इसी साल के अंत में विधानसभा का चुनाव होने वाला है. जिसकी तैयारी तमाम राजनीतिक नेताओं की ओर से की जा रही है. लेकिन, इस चुनावी साल में बिहार सरकार की ओर से कई सौगातें भी जनता को दी जा रही है. इसी क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 50 हजार करोड़ लागत की 430 योजनाओं की घोषणा अपने प्रगति यात्रा के दौरान की थी. इन्हीं योजनाओं पर काम इसी साल में शुरू हो जाएगा. कहा जा रहा है कि, जून के पहले सप्ताह से 15 अगस्त तक काम शुरू हो जाएगा.

सम्राट चौधरी ने दी ये जानकारी

बता दें कि, इसे लेकर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की ओर से बड़ी प्रतिक्रिया दी गई है. डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी  मुख्यमंत्री की घोषणाओं से सबंधित स्कीमों की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे. मुख्य सचिवालय स्थित सभा कक्ष में आयोजित बैठक में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने संबंधित विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव और सचिव को काम शुरू करने का आदेश दिया. साथ ही काम शुरू करने में जो भी बाधाएं आ रही है, उसे दूर करने का आदेश दिया गया.  

प्रगति यात्रा के दौरान सीएम ने की थी घोषणा

इस दौरान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि, सभी महत्वपूर्ण स्कीमों की निविदा प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. कई का कार्यों को लेकर आदेश भी जारी हो चुका है. कुछ में भूमि अधिग्रहण के कारण निविदा प्रक्रियाधीन है. जल्द ही सभी मामलों में जो भी समस्याएं आ रही है, उसे दूर कर लिया जाएगा और काम शुरू कराया जाएगा. बता दें कि, जनहित को देखते हुए सरकार की ओर से यह निर्णय लिया गया है. याद दिला दें कि, सीएम नीतीश ने प्रगति यात्रा के दौरान कई जिलों में घूमने के साथ-साथ कई सारे योजनाओं की घोषणा भी की थी. जिसके बाद अब उन योजनाओं पर काम करने का समय भी आ गया. 

15 जून तक योजनाओं के शिलान्यास का आदेश  

बैठक के दौरान डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने संबंधित विभागों और डीएम निर्देश दिया. कहा कि, भूमि अधिग्रहण की समस्या का जल्द से जल्द निपटारा किया जाय. सभी विभाग यह सूचित करेंगे कि 15 जून पहले कितनी योजनाओं में शिलान्यास किया जा सकता है. प्रगति यात्रा के क्रम में हुई घोषणाओं से संबंधित सभी योजनाएं लोगों के हित में है. 15 अगस्त तक उन योजनाओं पर काम शुरू हो जाना चाहिए. साथ ही कोई भी कोताही नहीं बरतने का आदेश दिया गया है.

Also Read: प्रेमिका संग जिंदगी बिताने की ख्वाहिश में रची खौफनाक साजिश, पहले पत्नी का बीमा करवाया फिर सुपारी देकर कराई हत्या

विज्ञापन
प्रीती दयाल

लेखक के बारे में

By प्रीती दयाल

डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन