देश के टॉप 10 प्रदूषित शहरों में बिहार के ये 4 शहर हैं शामिल, जहरीली हो चुकी है हवा

सांकेतिक तस्वीर
Bihar News: देश के टॉप 10 प्रदूषित शहरों में बिहार के 4 जिलों को शामिल किया गया है. सीआरईए की ओर से एक रिपोर्ट जारी किया गया है. जिसमें बिहार के 4 शहरों में हाजीपुर, राजगीर, सासाराम और पटना को शामिल किया गया है. इन शहरों में हवा जहरीली हो चुकी है जो, लोगों के लिए हानिकारक है.
Bihar News: बिहार के लोगों के लिए बड़ी खबर आ गई है. बिहार के 4 शहरों के लोग जहरीली हवा ले रहे हैं. दरअसल, एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें राज्य के 4 शहरों को शामिल किया गया है. इस रिपोर्ट में देश के टॉप 10 प्रदूषित शहरों की लिस्ट तैयार की गई है, जिसमें 4 शहर बिहार के ही हैं. बता दें कि, बेंगलुरु स्थित ऊर्जा व स्वच्छ वायु अनुसंधान केंद्र (सीआरईए) ने देश के 10 प्रदूषित शहरों में बिहार के चार शहरों हाजीपुर, सासाराम, पटना और राजगीर को भी शामिल किया है.
टॉप 10 में ये सभी शहरें हैं शामिल
संस्थान के संपर्क अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि, दिल्ली अब भी देश का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर है, जबकि असम मेघालय सीमा पर स्थित बना देश का सबसे प्रदूषित शहर है. इन दोनों शहरों के अलावा देश के शीर्ष 10 सर्वाधिक प्रदूषित शहरों की सूची में हाजीपुर, गाजियाबाद, गुरुग्राम, सासाराम, पटना, तालचेर, राउरकेला और राजगीर शामिल हैं. हाजीपुर देश में प्रदूषण के मामले में तीसरे स्थान पर है. जानकारी के मुताबिक, सीआरइए ने शुक्रवार को यह रिपोर्ट जारी कर बताया कि, साल 2025 की पहली छमाही के दौरान देशभर में हवा की गुणवत्ता के विश्लेषण के आधार पर रिपोर्ट तैयार की गयी है.
बिहार में बोर्ड ने रिपोर्ट को किया खारिज
हालांकि, इस रिपोर्ट को बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद के प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी ने खारिज किया है. उन्होंने बताया कि, निजी एजेंसियों के रिपोर्ट का प्रदूषण आकलन बिल्कुल गलत और फर्जी है.
सीआरइए का बड़ा दावा
इधर, सीआरइए ने यह भी दावा किया कि, शहरों के पीएम 2.5 डाटा का आकलन सीपीसीबी की वेबसाइट से लिया गया है. संस्थान के मुताबिक, बिहार में पिछले छह माह में एक भी शहर में वायु गुणवत्ता अच्छी नहीं रही जबकि 18 शहर में संतोषजनक रही. छह शहरों में वायु गुणवत्ता मध्यम रही. हाजीपुर में पीएम 2.5 का स्तर 85 मॉनिटर किया गया. हाजीपुर में पिछले छह माह में एक दिन ऐसा भी रहा जब वायु गुणवत्ता गंभीर हो गई. सिर्फ 13 दिन यहां की वायु गुणवत्ता संतोषजनक रही.
पहली छमाही में 122 शहर रहे प्रदूषित
तो वहीं, सासाराम, पटना और राजगीर का पीएम 2.5 का स्तर पिछले छह माह में 69, 68 और 65 रहा यानी वायु गुणवत्ता के भारतीय मानकों के मुताबिक, इस साल की पहली छमाही में 122 शहर प्रदूषित रहे. जबकि डब्ल्यूएचओ के मानकों के हिसाब से देखें तो सभी 239 शहर वायु प्रदूषित शहरों की लिस्ट में शामिल रहे. इससे पता चलता है कि, वायु प्रदूषण उन शहरों में भी सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए बड़ा जोखिम है, जो तकनीकी रूप से भारतीय मानकों का अनुपालन करते हैं.
Also Read: पटना में एक और कारोबारी की हत्या, देर रात मिनी मार्ट में घुसकर अपराधियों ने मारी गोली
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रीति दयाल
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.
प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.
पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.
कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.
प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










