Bihar News: बिहार के 38 जिलों में खुलेगा 35 मेडिकल कॉलेज, बक्सर-मधुबनी समेत इन जिलों में लगेगा ब्लड सेपरेटर यूनिट
Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 25 Mar 2025 10:21 PM
मेडिकल कॉलेज
Bihar News: बिहार के 38 जिलों में 35 मेडिकल कॉलेज अस्पताल संचालित किए जाएंगे. इसके साथ ही बक्सर-मधुबनी समेत 10 जिलों में ब्लड सेपरेटर यूनिट लगेगा.
Bihar News: बिहार के 38 जिलों में से 35 जिले में मेडिकल कॉलेज और अस्पताल हो जायेंगे. राज्य सरकार इसकी तैयारी कर रही है. स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने मंगलवार को विधान परिषद में कहा कि बिहार के 38 जिलों में 35 मेडिकल कॉलेज संचालित होंगे. इसमें 13 मेडिकल कॉलेज अस्पताल संचालित है, जबकि विभिन्न जिलों में 22 मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है. उन्होंने कहा राज्य में संचालित मेडिकल कॉलेजों में नेशनल मेडिकल कमीशन नयी दिल्ली द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप सुविधाएं दी जा रही हैं. निर्धारित मानकों को पूरा होने के बाद ही मेडिकल कॉलेज की मान्यता दी जाती है.
स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने दी जानकारी
स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने प्रो राजवर्द्धन आजाद के तारांकित प्रश्न का जवाब में यह जानकारी दी. महेश्वर सिंह के तारांकित प्रश्न का जवाब देते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि बक्सर, सीवान, गोपालगंज, किशनगंज, सारण व सहरसा सहित 10 जिलों में ब्लड सेपरेटर यूनिट लगेगी. उन्होंने कहा कि पूर्वी चंपारण इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के द्वारा ब्लड कॉम्पोनेंट सेपरेशन यूनिट काम कर रही है. 2025-26 में मोतिहारी सदर हॉस्पिटल ब्लड कॉम्पोनेंट यूनिट लगायी जायेगी.
बिहार में 109274 कैंसर रोगी!
देवेश कुमार ने तारांकित प्रश्न में कहा कि बिहार में 109274 कैंसर रोगी है. सबसे अधिक 213 कैंसर रोगी बेगूसराय में है, जबकि गया में 194 भागलपुर में, पूर्णिया में 180 कैंसर रोगी है. सवाल का जवाब देते हुए मंत्री ने कहा 2022-23 में 210148 व्यक्तियों की जांच हुई थी. इसमें 3076 व्यक्तियों को कैंसर रोग की पुष्टि हुई. साथ ही 2023-24 में 911520 में 1581 और 2024-5 में 821714 में से 1467 व्यक्तियों में कैंसर रोग के लक्षण मिले हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










