ePaper

Bihar News: डायल 112 और पुलिस डाटा सेंटर के लिए मिलेंगे 172.80 करोड़ रुपए, जानिए क्या-क्या बदलेगा

Updated at : 30 Jan 2026 2:18 PM (IST)
विज्ञापन
crore of rupees given for Dial 112 and Police

सांकेतिक तस्वीर

Bihar News: डायल 112 और पुलिस डाटा सेंटर के लिए 172.80 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई है. यह जानकारी बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने दी. बिहार सरकार के इस फैसले से डायल 112 सेवा में क्या-क्या बदलाव होगा, आइए जानते हैं.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार में पुलिस व्यवस्था मजबूत हो, इसके लिए बिहार सरकार की तरफ से खास फैसला लिया गया है. राज्य की इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम और पुलिस टेक्निकल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए पटना के राजीव नगर थाना इलाके में आपातकालीन प्रतिक्रिया सहायता प्रणाली (ईआरएसएस-112) और राज्य पुलिस डाटा सेंटर के लिए स्थाई भवन निर्माण को स्वीकृति दी गई है.

172.80 करोड़ रुपए किए गए मंजूर

इस परियोजना पर टोटल 172.80 करोड़ रुपए की लागत आएगी. उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि सरकार के अनुसार प्रस्तावित भवन बी 2 और जी 7 संरचना वाला होगा, जिसमें ईआरएसएस मुख्यालय और राज्य पुलिस का डाटा सेंटर एक ही परिसर में संचालित होंगे.

परियोजना की लागत में भवन निर्माण के साथ-साथ फर्नीचर और आवश्यक आधारभूत संरचना भी शामिल हैं. उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आधुनिक बिल्डिंग भवन न केवल पुलिस के प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी बनायेंगे, बल्कि कर्मियों को बेहतर और सुरक्षित कार्य वातावरण भी उपलब्ध करायेंगे.

क्या है ERSS?

ईआरएसएस यानी डायल 112 देशव्यापी एकल आपातकालीन नंबर पर आधारित प्रणाली है, जिसके जरिए लोग किसी भी इमरजेंसी में पुलिस अग्निशमन, एंबुलेंस या अन्य सहायता एजेंसियों से जल्द मदद ले सकेंगे. बिहार में इस सेवा के विस्तार और स्थाई स्ट्रक्चर के निर्माण से कॉल रिस्पॉन्स, डाटा मैनेजमेंट और अलग-अलग एजेंसियों के बीच समन्वय को और मजबूत होने में मदद मिलेगी.

डायल 112 सेवा की सेवा में क्या-क्या होगा बदलाव?

  • स्थायी और एकीकृत (Sustainable and Integrated) भवन से कॉल रिसीविंग और मॉनिटरिंग की क्षमता बढ़ेगी.
  • मॉडर्न डाटा सेंटर से कॉल डाटा, लोकेशन और रिस्पॉन्स टाइम का बेहतर एनालिसिस संभव होगा.
  • पुलिस, अग्निशमन और स्वास्थ्य सेवाओं के बीच समन्वय तेज होगा.
  • तकनीकी अपग्रेडेशन से फर्जी या दोहरायी गई कॉल की पहचान आसान होगी.
  • इमरजेंसी में फील्ड यूनिट को सूचना पहुंचाने में लगने वाला समय घटेगा.

Also Read: Bihar Bhumi: जमीन विवाद मामले में पुलिस की भूमिका लिमिटेड, 1 फरवरी 2026 से लागू होगी नई व्यवस्था


विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन