Chhath Puja 2025: पटना के ये 13 घाट हैं बेहद डेंजर, जिला प्रशासन ने छठ व्रतियों को किया अलर्ट
Published by : Preeti Dayal Updated At : 25 Oct 2025 10:45 AM
पटना का छठ घाट
Bihar News: पटना के 13 घाटों पर छठ व्रती अर्घ्य नहीं दे पायेंगे. इनमें 6 घाटों को जिला प्रशासन ने खतरनाक बताया. दरअसल, इन 13 घाटों पर जलस्तर की स्थिति और अन्य कारणों की वजह से जिला प्रशासन की तरफ से जाने पर रोक लगा दी गई है.
Bihar News: आज नहाय-खाय से छठ महापर्व की शुरुआत हो गई है. ऐसे में जिला प्रशासन की तरफ से छठ व्रतियों के लिये खास तैयारियां की गई है. दरअसल, पटना के 13 घाटों को चिह्नित किया गया है और इन घाटों पर छठ व्रतियों के अर्घ्य देने पर रोक लगा दी गई है. जानकारी के मुताबिक, इनमें 6 घाट बेहद खतरनाक हैं और 7 घाटों को अनुपयुक्त की कैटेगरी में रखा गया है.
इन 13 घाटों पर जाने से लगी रोक
जिला प्रशासन ने जिन 13 घाटों पर अर्घ्य देने से रोक लगाई है, उनमें बुद्धा घाट, राजापुर पुल घाट, नया पंचमुखी चौराहा घाट, पहलवान घाट, कंटाही घाट, बांस घाट, गुलबी घाट, अदालत घाट, टीएन बनर्जी घाट, अदरख घाट, जजेज घाट, मिश्री घाट और बुंदेल टोली घाट शामिल है. जिला प्रशासन की माने तो, इन 13 घाटों पर जलस्तर की स्थिति, कटाव और अन्य कारणों की वजह से अलर्ट जारी किया है और छठ व्रतियों को जाने पर रोक लगा दी गई है.
550 घाटों पर अर्घ्य दे सकेंगे छठ व्रती
जानकारी के मुताबिक, पटना में छठ व्रती गंगा नदी और उसकी सहायक नदियों के 550 घाटों पर अर्घ्य दे सकेंगे. दरअसल, नदियों के अलावा पार्कों और तालाबों में भी छठ व्रतियों के लिये व्यवस्था की गई है. इनमें पटना नगर निगम के इलाके में 200 से ज्यादा जगहों पर अर्घ्य देने की व्यवस्था की गई है. इसके अलावा भी घाटों पर छठ व्रतियों के लिये अन्य व्यवस्थाएं की गई हैं.
घाटों पर होंगी ये भी व्यवस्थाएं
दरअसल, जिला प्रशासन की तरफ से छठ व्रतियों के लिए घाटों पर 400 अस्थायी चेंजिंग रूम और 552 अस्थायी शौचालय बनाए गए हैं. इसके अलावा 171 वॉच टावरों की व्यवस्था की गई है, जिसके जरिये निगरानी की जायेगी. श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसके लिये 450 अस्थायी यूरिनल बनाए गए हैं. साथ ही पानी का 50 टैंकर, 37 चापाकल, 13 यात्री शेड और 112 कंट्रोल रूम बनाये गये हैं.
Also Read: Aaj Bihar Ka Mausam: खरना के बाद बदल जाएगा मौसम का मिजाज, छठ के दिन बरस सकती है बूंदें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










