सम्राट चौधरी होंगे बिहार के अगले सीएम, बीजेपी विधायक दल के चुने गए नेता

Published by :Abhinandan Pandey
Published at :14 Apr 2026 4:22 PM (IST)
विज्ञापन
samrat choudhary bihar cm

सम्राट चौधरी की फाइल फोटो

Bihar New CM: बिहार में बड़ा सियासी बदलाव हुआ है. सम्राट चौधरी को बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया है और वे राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे. इससे पहले नीतीश कुमार ने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया है.

विज्ञापन

Bihar New CM: बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक में उन्हें नेता चुना गया है. इस बैठक में विजय सिन्हा ने उनके नाम का ऐलान किया. बैठक में प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और बीजेपी के पर्यवेक्षक शिवराज सिंह चौहान मौजूद थे. सम्राट चौधरी के नाम का समर्थन दिलीप जायसवाल और मंगल पांडेय ने भी किया.

नीतीश कुमार ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा

नीतीश कुमार ने मंगलवार को राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया. वे सम्राट चौधरी और विजय चौधरी के साथ एक ही गाड़ी से राजभवन पहुंचे थे. नीतीश कुमार ने 20 नवंबर 2025 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. आज 14 अप्रैल को वे इस्तीफा देते हैं तो यह अवधि 145 दिन की होगी. नीतीश कुमार का यह दूसरा छोटा कार्यकाल होगा. इससे पहले साल 2000 में उन्होंने 3 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, लेकिन 10 मार्च को ही इस्तीफा देना पड़ा था.

सुबह से तेज रही सियासी हलचल

मंगलवार सुबह से ही बिहार में राजनीतिक हलचल तेज थी. सुबह-सुबह सीएम हाउस पर संजय झा, विजय चौधरी और ललन सिंह पहुंचे थे. इसके बाद सम्राट चौधरी भी वहां पहुंचे. करीब आधे घंटे की बैठक के बाद विजय चौधरी, सम्राट चौधरी और नीतीश कुमार एक ही गाड़ी से सीएम हाउस से बाहर निकले. गाड़ी की फ्रंट सीट पर विजय चौधरी बैठे थे, जबकि बैक सीट पर सम्राट चौधरी और नीतीश कुमार मौजूद थे.

आखिरी कैबिनेट बैठक में भावुक हुए नीतीश

आखिरी कैबिनेट बैठक में नीतीश कुमार भावुक नजर आए. उन्होंने कहा कि 2005 में जब वे सरकार में आए, तब से जहां तक संभव हुआ उन्होंने काम किया और नई सरकार को उनका मार्गदर्शन मिलता रहेगा. इस बैठक के बाद कई मंत्रियों ने नीतीश कुमार के कार्यकाल को ऐतिहासिक बताया.

Also Read: नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, कुछ देर में बिहार के अगले सीएम का होगा ऐलान

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय डिजिटल माध्यम में पिछले 2 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर तक का मुकाम तय किए हैं. अभी डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास करते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखते हैं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन