बिहार संग्रहालय लगायेगा बच्चों के लिए समर कैंप

Author Juhi smita
Updated:
विज्ञापन
बिहार संग्रहालय लगायेगा बच्चों के लिए समर कैंप

बिहार संग्रहालय में इस साल गर्मी की छुट्टियों में पहली बार बच्चों के लिए समर कैंप लगाने का फैसला लिया है. कैंप दो जून से सात जून तक चलेगा.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना बिहार संग्रहालय में इस साल गर्मी की छुट्टियों में पहली बार बच्चों के लिए समर कैंप लगाने का फैसला लिया है. कैंप दो जून से सात जून तक चलेगा. इसके लिए गूगल फॉर्म भी संग्रहालय की वेबसाइट पर डाला गया है. इच्छुक बच्चे इसे भर कर कैंप का हिस्सा बन सकते हैं. कैंप में शामिल होने के कोई फीस नहीं है. बिहार म्यूजियम के अपर निदेशक अशोक कुमार सिन्हा ने बताया कि कैंप को दो श्रेणियों में बांटा गया है. जूनियर ग्रुप में कक्षा 5वीं से 8वीं तक व सीनियर ग्रुप में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों को मौका मिलेगा. कैंप में बच्चों को तीन विधाएं सिखायी जायेंगी. इसमें टेराकोटा, मास्क मेकिंग व हिंदी कहानी लेखन शामिल है. इसमें हर सेशन के लिए कुल 50 सीटें हैं. इन विषयों में बच्चों को बारीकियां अनुभवी और नामचीन शिक्षक सिखायेंगे. इस पहल का उद्देश्य बच्चों को अपनी कला और संस्कृति से जोड़ना है.

विज्ञापन
Juhi Smita

लेखक के बारे में

By Juhi Smita

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन