Bihar Monsoon: पटना में हुई झमाझम बारिश, लोगों ने ली उमस से राहत, देखें तस्वीरें

Author Ashish jha
Updated:
विज्ञापन
Bihar Monsoon: पटना में हुई झमाझम बारिश, लोगों ने ली उमस से राहत, देखें तस्वीरें

Bihar Monsoon: Bihar Monsoon: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार राजधानी पटना में जमकर बारिश हुई. उमस से परेशान लोगों को राहत मिली है. मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया था.

विज्ञापन

Bihar Monsoon: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार राजधानी पटना में जमकर बारिश हुई. उमस से परेशान लोगों को राहत मिली है. बारिश करीब दो बजे शुरू हुई. आसमान में काले बादल अचानक से दिखे और फिर झमाझम बारिश शुरू हो गयी. सभी तस्वीरें फोटोग्राफर सरोज कुमार की.

मौसम विभाग ने पटना समेत कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया था.

राजधानी पटना में झमाझम बारिश हुई. मौसम सुहाना हो गया. काफी दिनों के बाद मौसम विभाग की ओर से वर्षा और मेघ गर्जन को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया था.

पटना के अलावा बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, जहानाबाद, अरवल, सारण और सीवान में भी हल्की वर्षा दर्ज की गई. इन जिलों में भी कई दिनों से वर्षा नहीं हो रही थी.

गुरुवार को राजधानी पटना के अलावा नालंदा और भोजपुर में फिर हल्की वर्षा होने की संभावना बन रही है, लेकिन उमस भरी गर्मी रहेगी. मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार गुरुवार को पूरे बिहार में बादलों का असर रहेगा. अगले दो दिनों के बाद राज के सभी जिलों के तापमान में गिरावट होने की संभावना है.

विज्ञापन
आशीष झा

लेखक के बारे में

By आशीष झा

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन