Bihar Mausam Samachar: मुजफ्फरपुर, गया समेत बिहार के 10 जिलों में अगले 3 घंटे होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 02 Aug 2025 2:12 PM
सांकेतिक फोटो
Bihar Mausam Samachar: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने अपने तात्कालिक पूर्वानुमान में बताया कि अगले 3 घंटे के दौरान बिहार के कई जिलों में भारी बारिश के आसार हैं. इन जिलों के लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी गई है.
Bihar Mausam Samachar: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, वैशाली, गया, बेगूसराय, दरभंगा जिले में अगले दो से तीन घंटे में मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन, वज्रपात, हवा (हवा की गति 50-60 कि. मी. प्रति घंटे तक) के साथ वर्षा होने की संभावना जताई है.

2 अगस्त को इन जिलों में बारिश के आसार
मौसम विभाग ने पूरे बिहार में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है. राज्य के सभी 38 जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान मूसलाधार बारिश की संभावना जताई गई है. खासकर उत्तर-पूर्वी बिहार के जिलों में अत्यधिक बारिश का खतरा है. सुबह से ही कई क्षेत्रों में झमाझम बारिश हो रही है.
पटना, गया, भागलपुर और मुजफ्फरपुर समेत कई प्रमुख शहरों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है. इस भीषण मौसम के कारण नदियों के जलस्तर में वृद्धि और शहरी क्षेत्रों में जलजमाव हो गया है.
2 अगस्त को बिहार के 32 जिलों में व्यापक और मूसलाधार वर्षा की संभावना है. वहीं बक्सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद और अरवल जिलों में भी कई स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है. पूरे प्रदेश में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और गरज-चमक के साथ बारिश होगी. इसको देखते हुए राज्य भर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
उत्तर-पूर्वी जिलों के लिए विशेष सावधानी की आवश्यकता
शनिवार का दिन उत्तर-पूर्वी बिहार के लिए बेहद संवेदनशील माना जा रहा है. अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार जिलों में अति भारी बारिश की संभावना है. इसके अलावा समस्तीपुर, बेगूसराय, सुपौल, खगड़िया, मुंगेर और भागलपुर में भी भारी बारिश की आशंका है.
बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
बारिश होने की क्या है वजह
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मॉनसून की टर्फ लाइन बिहार के दरभंगा के उपर से गुजर रही है. इस वजह से 5 अगस्त तक राज्य में बिहार के आस-पास कम दबाव का क्षेत्र बना रहेगा. मौसम विभाग के मुताबिक इस वजह से उत्तर से लेकर पूरे बिहार में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. 3 अगस्त को उत्तर बिहार के 19 जिलों में सबसे अधिक बारिश होगी. इसके बाद से बारिश में थोड़ी कमी आयेगी.
इसे भी पढ़ें: बिहार चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका, पीके की पार्टी में शामिल हुए सुधीर शर्मा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










