BJP: बिहार चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका, पीके की पार्टी में शामिल हुए सुधीर शर्मा
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 01 Aug 2025 2:46 PM
Sudhir Sharma Joins Prashant Kishor
BJP Sudhir Kumar Sharma Joins Jan Suraj: बिहार चुनाव से पहले सत्ताधारी बीजेपी को जन सुराज ने बड़ा झटका दिया है. पार्टी के कद्दावर नेता सुधीर कुमार शर्मा ने अपने कई समर्थकों के साथ प्रशांत किशोर की पार्टी का दामन थाम लिया है.
BJP Sudhir Kumar Sharma Joins Jan Suraj: बिहार चुनाव से कुछ महीने पहले दल-बदल का खेल शुरू हो गया है. टिकट ना मिलने की उम्मीद या पार्टी द्वारा नजरंदाज किये जाने से नाराज कई नेता अभी से मौका की तलाश में जुट गए हैं. इसी कड़ी में बिहार भाजपा के पूर्व महामंत्री सुधीर शर्मा, लंबे समय से भाजपा की नेत्री रहीं विनीता मिश्रा, व्यवसायी और भोजपुरी कलाकार चेतना झांब समेत कई नेताओं ने आज जन सुराज का दामन थामा. जन सुराज नेता उदय कुमार सिंह और प्रशांत किशोर ने इन्हें सदस्यता दिलाई.
पीके बोले- मेरा कॉपी कर रहे हैं लोग
बिहार चुनाव में प्रचार के लिए जदयू ने हरियाणा से पीले रंग की गाड़ी मंगवाई है. इसे सभी सुविधाओं से लैस किया गया है. जदयू की गाड़ी को लेकर पीके ने कहा है कि लोग मेरा कॉपी कर रहे हैं. उन्होंने कहा, “मुझे खुशी है कि नीतीश कुमार मेरी पार्टी के सांकेतिक रंग की गाड़ी से घूमेंगे, लेकिन नीतीश कुमार पीले रंग के रथ से घूमेंगे तो लोग यह समझेंगे कि नीतीश कुमार ने भी मान लिया है कि जेडीयू के आगे का भविष्य जन सुराज ही है. मैंने पहले भी कहा है कि नवंबर के बाद जेडीयू के जितने भी नेता कार्यकर्ता हैं उनका रास्ता कहीं और नहीं है, उनका घर जन सुराज ही होगा.”
पीके ने तेज प्रताप को लेकर क्या कहा?
लालू यादव के बड़े लाल तेज प्रताप यादव इन दिनों पीले रंग की टोपी पहने घूम रहे हैं. प्रशांत किशोर ने इसको लेकर कहा, “पीला रंग विष्णु का होता है, इसलिए हमने पीले रंग का चयन किया था. इस्लाम में भी पीले रंग का विशेष महत्व है. पीले रंग में सबको रंगना है, लेकिन हर पीला रंग सोना नहीं हो जाता है. अब गांव-गांव में पीले रंग का मतलब लोग जन सुराज पार्टी समझ रहे हैं.”
बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
बीजेपी नेता पर बोले- हम घायल पर हमला नहीं करते
बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी पर हमला करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि सनातन में युद्ध में घायल पर हमला नहीं किया जाता है. मैंने दिलीप जायसवाल पर दो आरोप लगाए इसके बाद वह मूर्छित होकर गिर गए. मेरे आरोपों का जवाब उनके पास नहीं है. आने वाले दिनों में मंगल पांडेय और सम्राट चौधरी के बारे में खुलासा किया जायेगा.
इसे भी पढ़ें: 120 करोड़ की लागत से दरभंगा NH से जुड़ेगा चंदवारा पुल, 15 अगस्त तक पूरा होगा फेज वन का काम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










