Bihar Rain Alert: बिहार के इन जिलों में 28 अप्रैल तक भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 26 Apr 2025 4:34 PM
सांकेतिक तस्वीर
Bihar Rain Alert: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के लोगों को गर्मी से राहत की खबर दी है. तेज हवा, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी देते हुए राज्य के 20 जिलों में ऑरेंज और 12 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं 6 जिलों में अगले 2 दिनों तक मौसम सामान्य रहने के आसार हैं.
Bihar Rain Alert: बिहार में भीषण गर्मी और हीट वेव से परेशान लोगों के लिए मौसम विभाग ने राहत की खबर दी है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने अपने ताजा पूर्वानुमान में बिहार के कई जिलों में तेज हवा, भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है. इसके चलते तापमान में गिरावट आ सकती है जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. मौसम के इस बदले मिजाज को देखते हुए पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने 20 जिलों में ऑरेंज और 12 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है.

इन जिलों में तेज हवा और वज्रपात के लिए ऑरेंज अलर्ट
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 27 और 28 अप्रैल को पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, दरभंगा, मधुबनी, शेओहर, सिवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, सहरसा, पुर्णिया, कटिहार, किशनगंज, अररिया, सुपौल, और मधेपुरा में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है और भारी बारिश होने के भी आसार हैं. साथ ही इन जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात और ओलावृष्टि की भी चेतावनी दी गई है.
पटना समेत 11 जिलों में येलो अलर्ट
राजधानी पटना समेत गया, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, बेगुसराय, जमुई, मुंगेर, खगरिया, बांका और भागलपुर के लिए मौसम वैज्ञानिकों ने येलो अलर्ट जारी करते हुए बताया कि इन जिलों में अगले दो दिनों तक 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. जिससे तापमान में गिरावट देखने को मिलेगा और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.
इसे भी पढ़ें: बिहार को मिली नई रेल सौगात, 25 अप्रैल से इस रूट पर चलेगी दो नई पैसेंजर ट्रेनें
इन जिलों में सामान्य रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने बक्सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर, अरवल और औरंगाबाद के लिए कोई चेतावनी ना देते हुए 28 अप्रैल तक मौसम सामान्य रहने के संकेत दिए हैं.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
मौसम विभाग की चेतावनी
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के द्वारा लोगों को सलाह दी गई है कि खराब मौसम के दौरान घरों में रहें, और खुले में हैं तो तुरंत ही किसी सुरक्षित स्थान का शरण लें. बड़े पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें. किसानों को भी खराब मौसम के दौरान खेतों में काम ना करने की सलाह दी गई है. (श्रीति सागर)
इसे भी पढ़ें: मोतिहारी में मदरसा के दो छात्र रेलवे ट्रैक से पेंडुलम निकालते धराए, RPF ने पकड़ा, क्या था इरादा?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










