Bihar Marine Drive: अब इस जिले में भी मरीन ड्राइव जैसा बनेगा स्पॉट, बोटिंग और ओपन एयर ऑडोटोरियम का भी ले सकेंगे मजा

Updated:
विज्ञापन
Bihar Marine Drive spot built in this district enjoy boating and open air auditorium

पटना मरीन ड्राइव

Bihar Marine Drive: मुजफ्फरपुर जिले में पटना जैसा मरीन ड्राइव बनकर तैयार हो रहा है. यहां लोग दोस्तों और परिवार के साथ खूबसूरत नजारों का मजा ले सकेंगे. इसके साथ ही बोटिंग और ओपन एयर ऑडोटोरियम का आनंद भी ले सकेंगे.

विज्ञापन

Bihar Marine Drive: पटना के मरीन ड्राइव जैसा स्पॉट अब मुजफ्फरपुर में भी बनकर तैयार हो रहा है. दरअसल, स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत कुछ सालों से सिकंदरपुर मन में बन रहे लेक फ्रंट का दो फेज का निर्माण कार्य पूरा हो गया है. जबकि तीसरे फेज का काम फिलहाल जारी है. उम्मीद जताई जा रही है कि 31 अक्टूबर 2025 तक निर्माण कार्य पूरा कर लिया जायेगा.

तीन फेज में हो रहा काम

ऐसे में अब जल्द ही मुजफ्फरपुर के लोग भी मरीन ड्राइव का मजा ले सकेंगे. जानकारी के मुताबिक, सिकंदरपुर मन के सौंदर्यीकरण प्रोजेक्ट के तहत करबला रोड की ओर से लेक फ्रंट एक और दो का निर्माण लगभग पूरा हो गया है. लेक तीन का काम चल रहा है. इसके साथ ही लोगों की सुविधाओं के लिए साइकिल ट्रैक, वॉक वे, कल्चर गार्डन, लाइटिंग और ग्रीन बफर जोन का निर्माण भी पूरा कर लिया गया है.

मिलेंगी ये सुविधाएं

इसके अलावा यहां आने वाले लोग खूबसूरत पलों को हमेशा अपने साथ रख सकें, इसके लिए सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया है. लेक फ्रंट पर बोटिंग की सुविधा भी लोगों को मिलेगी. इसके साथ ही कम्युनिटी हॉल, ओपन एयर ऑडोटोरियम भी बनाया जा रहा हैं.

लोगों के लिए नया पिकनिक स्पॉट

नगर आयुक्त विक्रम विरकर की माने तो, मुजफ्फरपुर के लोगों को जल्द ही नया पिकनिक स्पॉट मिलेगा. तीन फेज में निर्माण हो रहा है, जिसमें दो फेज पूरा हो चुका है. इसके साथ ही तीसरे फेज का काम किया जा रहा है. उम्मीद जताई जा रही है कि अक्टूबर में निर्माण कार्य पूरा कर लिया जायेगा. आने वाले दिनों में लोगों को यहां खाने-पीने की सुविधाएं भी मिलेंगी.

करोड़ों में परियोजना की लागत

जानकारी के मुताबिक, इस परियोजना की लागत लगभग 213.25 करोड़ रुपये बताई जा रही है. दरअसल, सितंबर 2022 में प्रोजेक्ट शुरू हुआ था. अब तक इस प्रोजेक्ट का 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है. मरीन ड्राइव के बनने से स्मार्ट सिटी के तौर पर मुजफ्फरपुर जिला और भी उभर सकेगा.

Also Read: Bihar Ka Mausam: अगले 2 से 3 घंटे में इन 8 जिलों में होगी भारी बारिश, तेज हवा के साथ ठनका गिरने का भी अलर्ट

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन