Bihar Ka Mausam: अगले 2 से 3 घंटे में इन 8 जिलों में होगी भारी बारिश, तेज हवा के साथ ठनका गिरने का भी अलर्ट
सांकेतिक तस्वीर
Bihar Ka Mausam: बिहार के 8 जिलों जहानाबाद, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई और बांका में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने, बादल गरजने और ठनका गिरने की चेतावनी जारी की गई है.
Bihar Ka Mausam: बिहार में मौसम का मिजाज लगातार बिगड़ा हुआ है. रुक-रुककर कई जिलों में बारिश हो रही है. इस बीच पटना मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर 8 जिलों जहानाबाद, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई और बांका के लिए चेतावनी जारी की है.
मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट
मौसम विभाग की माने तो, इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने, बादल गरजने और ठनका गिरने की चेतावनी जारी की गई है. दरअसल, देश में ज्यादातर हिस्सों से मानसून विदा ले चुका है. लेकिन, बिहार में अब तक बारिश का दौर जारी है. इसके साथ ही दशहरा तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है.
इस वजह से नहीं जा रहा मानसून…
मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बन रहे कम दबाव क्षेत्र के कारण बिहार से मानसून जाने का नाम नहीं ले रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में दशहरा तक इसी तरह बारिश देखने को मिल सकती है. इसके साथ ही अगले 24 से 48 घंटे के दौरान राज्य में कई जगहों पर तेज बारिश हो सकती है. साथ ही बादल भी छाए रह सकते हैं.
पिछले 24 घंटों में बिहार का मौसम
पिछले 24 घंटों में बिहार के मौसम की बात करें तो, नालंदा, बेतिया और लखीसराय जिलों में बारिश दर्ज की गई. इसके विपरीत राजधानी पटना में बुधवार को तेज धूप और उमस ने लोगों को परेशान किया. मंगलवार को हुई झमाझम बारिश के बाद बुधवार को तापमान में हल्की गिरावट आई और यह 32.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
पटना में मौसम का हाल
मौसम विभाग के मुताबिक, पटना में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है. आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना बेहद कम है. 25 सितंबर के बाद पटना समेत आस-पास के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. फिलहाल, पटना का अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










