बिहार में रिसेप्शन पार्टी में 27-28 राउंड फायरिंग, दो भाईयों का बेरहमी से मर्डर, शर्ट-पैंट तक खुलवाए

Author :Preeti Dayal
Published by :Preeti Dayal
Updated at :23 Feb 2026 9:56 AM
विज्ञापन
Patna Double Murder 27-28 round firing reception party

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की तस्वीर

Patna Double Murder: पटना में एक रिसेप्शन पार्टी में दो भाईयों की हत्या कर दी गई. इस दौरान बदमाशों ने 27 से 28 राउंड ताबड़तोड़ फायरिंग की. सिटी एसपी ने बताया, अपराधियों की पहचान हो गई है. उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही. किस विवाद से जुड़ा यह पूरा मामला है, आइए जानते हैं.

विज्ञापन

Patna Double Murder: पटना के गोपालपुर थाना इलाके के शाहपुर गांव में रिसेप्शन पार्टी चल रही थी. मेहमान खाना खा रहे थे. तभी अचानक लगभग 12 बदमाश रिसेप्शन पार्टी में पहुंचे और दो भाइयों की बेरहमी से हत्या कर मौके से फरार हो गए. लगभग 27 से 28 राउंड गोलियां चलीं. गोलियों की तड़तड़ाहट से मौके पर अफरा-तफरी मच गई. लोग खाना छोड़ भागकर अपनी जान बचाने में जुट गए.

22 फरवरी को रिसेप्शन पार्टी में क्या-क्या हुआ?

इस घटना को रविवार की देर रात अंजाम दिया गया. दोनों भाइयों की पहचान मनीष राय (25 वर्ष) और रंजीत राय (20 वर्ष) के रूप में हुई है. फायरिंग के बाद दोनों को ग्रामीण संपतकचक स्थित अस्पताल ले जाया गया. यहां से उन्हें एनएमसीएच भेजा गया, जहां दोनों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. मनीष और मंजीत के पिता राजू राय उर्फ राजकिशोर राय हैं. मौके से 7.65 एमएम पिस्टल के एक दर्जन खोखे मिले हैं.

यह घटना शाहपुर गांव में रविवार की रात दौलत यादव के बेटे विक्की के रिसेप्शन समारोह के पंडाल में सैकड़ों लोगों के सामने हुई. खेत में पंडाल बनाये गए थे. मनीष और मंजीत खाना खाकर उठे थे. इसी दौरान लगभग 12 बदमाश आ गए और छोटे भाई मंजीत पर फायरिंग कर दी. जिसमें मंजीत खून से लथपथ होकर गिर गया.

इसके बाद उसके बड़े भाई मनीष को कॉलर पकड़ कर घसीटते हुए पंडाल के बाहर लाया गया. जहां बगल में ही ट्यूबबेल था. वहां पर बदमाशों ने मनीष के शर्ट और पैंट को खुलवा दिया और चार-पांच गोली मार दी. इसके बाद खेत से होते हुए जगनपुरा मेन रोड से निकल गए. जिन लोगों से इस घटना को अंजाम दिया है, उसे वहां के लोकल लोग जानते थे.

रिसेप्शन पार्टी में मौजूद लोगों ने क्या कहा?

मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि सभी बदमाशों के हाथ में पिस्टल थी. इसके कारण कोई उन लोगों को पकड़ने की हिम्मत नहीं जुटा पाया. उस समय मनीष और मंजीत के परिवार के कोई अन्य सदस्य वहां पर मौजूद नहीं थे. दोनों का घर पंडाल से ही कुछ दूरी पर है. लोगों ने उसके पिता राजू राय उर्फ राजकिशोर राय को मामले की जानकारी दी. साथ ही पुलिस टीम भी पहुंच गई. अचानक गोली चलने से पंडाल के अंदर भगदड़ की स्थिति हो गई.

सिटी एसपी ने क्या दी जानकारी?

मामले की जानकारी मिलते ही सिटी एसपी पूर्वी परिचय कुमार, गोपालपुर और रामकृष्णानगर थाने की पुलिस पहुंची. जिन हमलावरों के नाम इस घटना को अंजाम देने में सामने आए हैं, वे घर से फरार हैं. पुलिस जब उनके घरों पर पहुंची तो ताला लटका मिला. सिटी एसपी पूर्वी परिचय कुमार ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले सभी के नाम सामने आ चुके हैं. उन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है.

किस विवाद से जुड़ा है ये मामला?

जांच में यह सामने आया है कि राजू राय की 6 बीघा जमीन का विवाद उनके गोतिया कृष्णा राय उर्फ किशन राय से कई साल से चल रहा था. एक महीने पहले ही राजू के पक्ष में अदालत ने फैसला दिया था. जमीन की कीमत 50 करोड़ से अधिक है. केस का फैसला आने के बाद दोनों पक्षों में विवाद गहरा गया था. केस हारने से कृष्णा राय गुस्से में थे. शक है कि इसके कारण ही राजू राय के दोनों बेटों को निशाना बनाया गया है. लेकिन पुलिस जांच में जुटी है.

Also Read: राजगीर नेचर और जू सफारी के लिए बढ़ाई जायेंगी बसें, टिकटें भी होंगी डबल

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन