ePaper

गैलेक्सी बड्स 4 सीरीज लॉन्च: स्मार्ट साउंड के साथ मिलेगा स्मार्ट कंट्रोल

Updated at : 26 Feb 2026 9:07 AM (IST)
विज्ञापन
Samsung Galaxy Buds 4 Series

गैलेक्सी बड्स 4 सीरीज/ फोटो- सैमसंग ऑफिशियल साइट

सैमसंग ने अपनी नई गैलेक्सी बड्स 4 सीरीज भारत में लॉन्च कर दी है. नई सीरीज को हेड जेस्चर कंट्रोल के साथ लॉन्च किया गया है, जिससे अब यूजर्स बिना टच किए सिर्फ सिर हिला कर कॉल रिसीव या रिजेक्ट कर सकते हैं.

विज्ञापन

Samsung Galaxy Buds 4 Series Launch: Samsung ने Galaxy Unpacked 2026 इवेंट में अपने नए फ्लैगशिप TWS ईयरबड्स गैलेक्सी बड्स 4 सीरीज को लॉन्च कर दिया है. यह सीरीज Galaxy S26 लाइनअप के साथ लॉन्च की गई. इस बार कंपनी ने सिर्फ साउंड क्वालिटी ही नहीं, बल्कि स्मार्ट कंट्रोल और बेहतर डिजाइन पर भी खास ध्यान दिया है. नई Galaxy Buds 4 Series में दो मॉडल Galaxy Buds 4 और Galaxy Buds 4 Pro शामिल हैं. दोनों मॉडल्स में नया डिजाइन, नया चार्जिंग केस और हेड जेस्चर कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

Galaxy Buds 4 Series: प्राइस और अवेलेबिलिटी

भारत में Galaxy Buds 4 की कीमत 16,999 रुपये रखी गई है. वहीं Galaxy Buds 4 Pro की कीमत 22,999 रुपये है. भारतीय यूजर्स इन ईयरबड्स को Amazon और Samsung इंडिया के ऑफिशियल ऑनलाइन साइट से खरीद सकेंगे. कलर ऑप्शन की बात करें, तो Galaxy Buds 4 Pro ब्लैक, पिंक गोल्ड और व्हाइट कलर में और Galaxy Buds 4 सिर्फ ब्लैक और व्हाइट कलर में अवेलेबल है.

हेड जेस्चर से कंट्रोल: बिना टच किए करेगा काम

Samsung Galaxy Buds 4 Series का सबसे खास और नया फीचर हेड जेस्चर सपोर्ट है. अब आपको कॉल रिसीव या रिजेक्ट करने के लिए ईयरबड्स को छूने की जरूरत नहीं पड़ेगी. अगर आप सिर “हां” में हिलाते हैं, तो इनकमिंग कॉल रिसीव हो जाएगी या Bixby की कमांड एक्सेप्ट हो जाएगी. वहीं, सिर “ना” में हिलाने पर कॉल कट जाएगी या कमांड रिजेक्ट हो जाएगी. ऐसे में यह फीचर ड्राइविंग, वर्कआउट या घर के कामों में बीजी होने के दौरान काफी काम का साबित होगा.

ऑडियो और साउंड क्वालिटी

कंपनी का दावा है, कि दोनों मॉडल्स में बेहतर टू-वे स्पीकर दिए गए हैं, जिससे साउंड ज्यादा क्लियर और बैलेंस्ड मिलेगा. दोनों में 6 माइक्रोफोन का सेटअप दिया गया है, जिससे कॉलिंग और नॉइज कैंसिलेशन बेहतर होगा. दोनों ईयरबड्स में Adaptive ANC और EQ सपोर्ट मिलता है, जो आसपास के माहौल के हिसाब से साउंड को एडजस्ट करता है.

Pro मॉडल में मिलेंगे ज्यादा फीचर्स

Galaxy Buds 4 Pro में स्टैंडर्ड मॉडल के मुकाबले कुछ एक्स्ट्रा और एडवांस फीचर्स दिए गए हैं. इसमें Siren Detection फीचर मिलता है, जो आसपास एंबुलेंस या सायरन की आवाज को पहचानकर यूजर को अलर्ट करता है. इसके साथ ही 360 Audio सपोर्ट दिया गया है, जिससे मूवी या म्यूजिक सुनते समय सराउंड साउंड जैसा एक्सपीरियंस मिलता है. वहीं Conversation Detection फीचर बातचीत शुरू होते ही म्यूजिक की आवाज़ अपने आप कम कर देता है. हालांकि, ये Conversation Detection और Siren Detection फीचर्स स्टैंडर्ड Galaxy Buds 4 में अवेलेबल नहीं हैं.

बैटरी और बैकअप

Galaxy Buds 4 Pro बैटरी के मामले में मजबूत परफॉर्मेंस देता है. यह ANC बंद होने पर एक बार चार्ज में करीब 7 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक ऑफर करेगा, जबकि चार्जिंग केस के साथ कुल 30 घंटे तक का बैकअप मिल सकता है. इसमें दोनों ईयरबड्स में 61mAh की बैटरी दी गई है और केस में 530mAh की बैटरी मिलेगी. साथ ही यह IP57 डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस के साथ आता है.

वहीं Galaxy Buds 4, ANC ऑफ पर करीब 6 घंटे तक प्लेबैक देगा और चार्जिंग केस के साथ कुल 30 घंटे तक का बैकअप ऑफर कर सकता है. इसमें दोनों ईयरबड्स में 45mAh बैटरी और केस में 515mAh बैटरी दी गई है. यह IP54 डस्ट और स्प्लैश रेसिस्टेंस के साथ आता है.

कनेक्टिविटी और कोडेक सपोर्ट

दोनों मॉडल Bluetooth 6.1 सपोर्ट करते हैं. इनमें Auto Switch और Multi-point Connectivity फीचर भी दिया गया है, जिससे यूजर आसानी से एक डिवाइस से दूसरे डिवाइस पर स्विच कर सकते हैं. ऑडियो कोडेक सपोर्ट में AAC, SBC, Samsung Seamless Codec, SSC-UHQ और LC3 शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: सैमसंग गैलेक्सी एस26 सीरीज लॉन्च, मिलेंगे स्मार्ट AI फीचर्स और एडवांस सिक्योरिटी

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola