युवाओं के टीकाकरण में बिहार ने पकड़ी रिकॉर्ड गति, सिर्फ छह दिनों में गुजरात से निकला आगे

patna 9 may 2021-kankar bagh jayprabha hospital m vaccine layney ko lay kr 18 saal say upar k logo ki bhird.
बिहार में 18-44 वर्ष के लोगों का टीकाकरण के मामले से फर्श से अब अर्श की ओर बढ़ चला है. बिहार में आठ मई को जब इस आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण आरंभ किया गया था, तो उस समय युवाओं के टीकाकरण के मामले में देश में 20 पायदान पर खड़ा था. अब जब टीकाकरण ने गति पकड़ी है, तो राष्ट्रीय स्तर पर बिहार से अधिक टीकाकरण वाले सिर्फ तीन ही राज्य हैं.
बिहार में 18-44 वर्ष के लोगों का टीकाकरण के मामले से फर्श से अब अर्श की ओर बढ़ चला है. बिहार में आठ मई को जब इस आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण आरंभ किया गया था, तो उस समय युवाओं के टीकाकरण के मामले में देश में 20 पायदान पर खड़ा था. अब जब टीकाकरण ने गति पकड़ी है, तो राष्ट्रीय स्तर पर बिहार से अधिक टीकाकरण वाले सिर्फ तीन ही राज्य हैं.
गुजरात जो शुरू से ही बिहार से इस उम्र के लोगों को टीकाकरण देने में आगे चल रहा था वह भी शुक्रवार को बिहार से पीछे चला गया. राष्ट्रीय स्तर पर बिहार में शुक्रवार को 18-44 वर्ष के कुल 506766 लोगों को टीका देनेवाला राज्य बन गया जबकि गुजरात में अभी तक कुल 450706 युवाओं को ही टीका दिया गया है.
अभी बिहार से अधिक टीका देनेवाले राज्यों में दिल्ली में 526217, महाराष्ट्र में 640829 और राजस्थान में 613990 लोगों को टीका दिया गया. शुक्रवार तक देश में कुल 4255362 इस उम्र के लोगों को टीका दिया जा चुका है. अभी आंध्रप्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, कर्नाटक, पंजाब, तमिलनाडु जैसे राज्य बहुत ही पीछे छूट चुके हैं.
तिथि- बिहार- गुजरात
9 मई- 87741- 294669
10 मई- 177885- 323601
11 मई- 238757- 355863
12 मई- 302440- 386743
13 मई- 402327- 418995
14 मई- 506766- 450706
पटना जिले में शनिवार को 14479 लोगों के टीके का लक्ष्य रखा गया था. हालांकि इनमें से 12760 लोगों ने टीका लिया. जिले के अधिकांश टीकाकरण केंद्रों पर लक्ष्य से करीब 50 लोगों ने टीका नहीं लिया.
ग्रामीण इलाकों में जहां प्राथमिक अस्पतालों में 100 लोगों को टीका देने का लक्ष्य रखा गया था, वहां अधिकतर जगहों पर 70-80 लोगों ने ही टीका लिया. हालांकि कुछ ऐसे भी केंद्र थे, जहां उपलब्धि 100 फीसदी रही. एसबीआइ, आइएएस भवन, अथमलगोला पीएचसी, कौशल नगर यूपीएचसी, झखरी महादेव यूपीएचसी में लक्ष्य के अनुरूप लोगों ने टीका लिया.
POSTED BY: Thakur Shaktilochan
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




