ePaper

बरामद होने के बाद दोबारा थाने से चोरी हो गयी मंदिर के महंत की गाड़ी

Updated at : 06 Aug 2020 8:14 AM (IST)
विज्ञापन
बरामद होने के बाद दोबारा थाने से चोरी हो गयी मंदिर के महंत की गाड़ी

सिवान जिले के मलमलिया में मौजूद हनुमान मंदिर के महंत अंकुर बाबा की बोलेरो पटना के एसकेपुरी थाना परिसर से चोरी हो गयी है.

विज्ञापन

पटना. सिवान जिले के मलमलिया में मौजूद हनुमान मंदिर के महंत अंकुर बाबा की बोलेरो एसकेपुरी थाना परिसर से चोरी हो गयी है. दरअसल अंकुर बाबा 20 जुलाई को इलाज कराने के लिए शास्त्री नगर थाना क्षेत्र में एक चिकित्सक के यहां आये थे. रात में महावीर मंदिर की तरफ से बनवाये गये संत निवास में ठहरे हुए थे. इस दौरान रात को उनकी बोलेरो गाड़ी संत निवास के पास से चोरी हो गयी थी.

इस मामले में शास्त्री नगर थाने में अंकुर बाबा ने एफआइआर दर्ज कराया था. जांच पड़ताल के दौरान एसके पुरी थाने की पुलिस ने अंकुर बाबा की बोलेरो गाड़ी को बरामद कर लिया था. दो दिन पहले बरामद हुई गाड़ी एसके पुरी थाना परिसर में खड़ी थी. बुधवार को गाड़ी के मालिक अंकुर बाबा गाड़ी को रिलीज कराने के लिए एस के पुरी थाना पहुंचे हुए थे. इस दौरान उन्हें बताया गया कि गाड़ी दोबारा चोरी हो गयी है. थाना परिसर से बोलेरो चोरी होने की घटना ने हड़कंप मचा दिया है. एसके पुरी थाने की पुलिस समझ नहीं पा रही है कि यह घटना कैसे हो गयी. हालांकि अंकुर बाबा के आवेदन पर एसके पुरी थाने में एफआइआर दर्ज करायी गयी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और जल्द गाड़ी बरामद करने में जुट गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन