Bihar Land Registry: पटना की जमीन खरीदने में लोग दिखा रहे दिलचस्पी, 4 महीने में 464 करोड़ का मिला राजस्व
Published by : Preeti Dayal Updated At : 31 Aug 2025 10:16 AM
सांकेतिक तस्वीर
Bihar Land Registry: राजधानी पटना की जमीन पर लोग काफी दिलचस्पी दिखा रहे हैं. पिछले चार महीने में 41104 दस्तावेजों की रजिस्ट्री हुई है, जिससे 464.39 करोड़ रुपये राजस्व मिला. माना जा रहा है कि सड़क बनने से आने-जाने में सुविधा होने के कारण लोग राजधानी की जमीन पर ज्यादा रूचि दिखा रहे हैं.
Bihar Land Registry: पटना जिले में जमीन और फ्लैटों की खरीद-बिक्री में लोग दिलचस्पी दिखा रहे हैं. पिछले साल की अपेक्षा इस साल के पहले चार महीने में 751 दस्तावेजों की रजिस्ट्री अधिक हुई है. इससे सरकार को लगभग 33 करोड़ रुपये अधिक राजस्व मिला है. पिछले साल अप्रैल से जुलाई महीने तक 40353 दस्तावेजों की रजिस्ट्री हुई थी, जिससे 431.96 करोड़ रुपये राजस्व मिला था.
चार महीने में 41104 दस्तावेजों की रजिस्ट्री
इस साल पिछले चार महीने के दौरान 41104 दस्तावेजों की रजिस्ट्री हुई है, जिससे 464.39 करोड़ रुपये राजस्व प्राप्त हुआ. पालीगंज में इस साल अप्रैल से जमीन की खरीद-बिक्री के निबंधन की प्रक्रिया शुरू हुई. चार महीने में वहां 1742 दस्तावेजों की रजिस्ट्री से 68.94 करोड़ रुपये राजस्व प्राप्त हुआ है.
दूर-दराज के लोग भी दिखा रहे दिलचस्पी
पटना शहर के अलावा दूर-दराज इलाके में भी लोग जमीन की खरीद-बिक्री में दिलचस्पी दिखा रहे हैं. उन इलाके में भी सड़क के आवागमन की सुविधा बेहतर होने से लोग रहने को इच्छुक है. पिछले साल की अपेक्षा इस साल पटना सदर में 1142, दानापुर में 133, फुलवारीशरीफ में 47. मसौढ़ी में 46 और बिहटा इलाके में 49 दस्तावेजों की रजिस्ट्री में बढ़ोतरी हुई है.
प्रगति यात्रा के दौरान हुई थी घोषणा
मुख्यमंत्री द्वारा पटना जिले की प्रगति यात्रा के दौरान फरवरी महीने में पालीगंज में निबंधन कार्यालय खोलने की घोषणा की गई थी. इसके बाद पालीगंज निबंधन कार्यालय में अप्रैल से दस्तावेजों की रजिस्ट्री की प्रक्रिया शुरू हुई. चार महीने में 1742 दस्तावेजों की रजिस्ट्री हुई. इससे सरकार को 68.04 करोड़ राजस्व मिला.
बिहटा में जमीन की बढ़ी डिमांड
दरअसल, सिर्फ पटना ही नहीं बल्कि इसके आस-पास के जगहों पर भी लोग अपनी रूचि दिखा रहे हैं. पटना के बिहटा की ही बात करें तो यहां जमीन के दाम आसमान छूने लगे हैं. नया एयरपोर्ट, बड़े-बड़े उद्योग, नए इंफ्रस्ट्रक्चर के कारण यहां जमीन की डिमांड बढ़ गई है.
Also Read: Purnia Airport: पूर्णिया एयरपोर्ट का नाम इंडिगो एयरलाइंस की बुकिंग पर दिखने लगा, जल्द शुरू होगी सेवा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










