Bihar Rain Alert: बिहार के इन 8 जिलों में अगले तीन घंटे में होगी भयंकर बारिश! IMD ने जारी की चेतावनी
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 16 Jul 2025 4:07 PM
सांकेतिक तस्वीर
Bihar Rain Alert: बिहार में मानसून ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है. पटना समेत कई जिलों में तेज बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. मौसम विभाग ने अगले तीन घंटे में राज्य के 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.
Bihar Rain Alert: बिहार में मानसून एक बार फिर जोर पकड़ चुका है. बुधवार की सुबह से राजधानी पटना सहित राज्य के कई जिलों में रुक-रुककर तेज बारिश हो रही है. राजधानी के बोरिंग रोड, कंकड़बाग, दानापुर, बिहटा, जगदेव पथ समेत कई इलाकों में पानी भर गया है. बोरिंग कैनाल रोड में पेड़ गिरने से सड़क पर चार घंटे तक जाम लगा रहा. नगर निगम की टीम ने पेड़ काटकर और मलबा हटाकर रास्ता साफ कराया.
राज्य के 8 जिलों में अगले तीन घंटे में होगी बारिश
वहीं मौसम विभाग ने तात्कालिक अलर्ट जारी किया है. राज्य के 8 जिलों पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, समस्तीपुर, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय और बेगूसराय में मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवा के साथ अगले तीन घंटे में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.
बुधवार को 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने राज्य के 20 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. अरवल, गया, नालंदा, पटना समेत 15 जिलों में मध्यम से भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी है. वहीं, पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी है, जहां अति भारी बारिश की संभावना है.
औरंगाबाद में अस्पताल में घुसा पानी
औरंगाबाद में झरी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने से अटल बिगहा गांव में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. सदर अस्पताल में पानी भरने से मरीज परेशान हैं. शेरघाटी में पुल बह जाने से फतेहपुर, पलकिया, शेरपुर समेत कई गांवों का संपर्क शहर से टूट गया है. यहां करीब 5 हजार लोग प्रभावित हैं.
मुंगेर में बह गया डायवर्सन
मुंगेर में गुहिया नदी का पानी डायवर्सन बहा ले गया, जिससे तारापुर-खड़गपुर सड़क ठप हो गई. सासाराम में सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया है. बेगूसराय में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान पर है और तेघड़ा प्रखंड में कटाव तेज हो गया है, जिससे 30 हजार की आबादी खतरे में है.
चानन नदी का जलस्तर 81.6 सेंटीमीटर तक पहुंचा
बांका में तीन दिनों से जारी बारिश से चानन नदी का जलस्तर 81.6 सेंटीमीटर तक पहुंच गया है. यहां भी बाढ़ जैसे हालात हैं. समस्तीपुर में भी जलजमाव से मोहल्ले डूबे हुए हैं. पटना नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 47 की अजीमाबाद कॉलोनी, महावीर कॉलोनी और पंचवटी नगर पानी में डूबे हैं, जहां कोचिंग और शिक्षण संस्थान सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं.
(जयश्री आनंद की रिपोर्ट)
Also Read: बिहार में मानसून ने पकड़ी रफ्तार! सहरसा में कोसी नदी उफान पर, जमुई में तेज बहाव में बहने लगा ऑटो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










