Bihar Ka Mausam: नवरात्रि में इस दिन तक जारी रहेगा बारिश का दौर, IMD का 12 जिलों में येलो अलर्ट

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 23 Sep 2025 4:32 PM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Ka Mausam: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने पूर्वानुमान में बताया है कि बिहार में नवरात्रि के दौरान बारिश का दौर जारी रहेगा. इस वजह से तापमान में कमी दर्ज की जाएगी. आइये जानते मौसम विभाग ने किन जिलों को लेकर अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन

Bihar Ka Mausam: नवरात्रि के दूसरे दिन बिहार के कई जिलों में बारिश हुई. पटना, अरवल, जहानाबाद, आरा और औरंगाबाद समेत कई जिलों में मंगलवार को बारिश दर्ज की गई. इस वजह से मौसम सुहाना बना हुआ है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने पूर्वानुमान में बताया कि 27 सितंबर तक बिहार के 12 जिलों में बारिश हो सकती है. इन जिलों में तेज हवा चलने और ठनका गिरने की भी संभावना है.

बिहार के इन जिलों में बारिश के आसार

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि आने वाले दिनों में पटना, जहानाबाद, गया, नवादा, शेखपुरा, नालंदा, बेगूसराय, मुंगेर, भागलपुर और खगड़िया जिले में बारिश हो सकती है. इन जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटा की गति से हवा चलने और ठनका गिरने की संभावना है.

कल कैसा रहेगा मौसम

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि बीते तीन दिनों के दौरान प्रदेश के अधिसंख्य जिलों के कुछ स्थानों पर वर्षा में कमी आई है. सर्वाधिक बारिश मधेपुरा जिला के सिंहेश्वर में (62.4 मिमी) दर्ज की गई, जबकि गया के मानपुर में 5 मिमी और बंगाल बॉर्डर से सटे कटिहार के बरारी में 1.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई.

जमुई, बांका, समस्तीपुर, वैशाली, बेगूसराय, सहरसा, मधेपुरा, मुजफ्फरपुर, बांका, दरभंगा, मधुबनी जिलों में मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान तेज हवा के साथ छिटपुट वर्षा की संभावना जताई है.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

इस वजह से बारिश की संभावना

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि 25 सितंबर के आसपास म्यांमार-बांग्लादेश तटों के पास बंगाल की खाड़ी में एक नया कम दबाव वाले क्षेत्र बनने की संभावना है. ऐसे में अगर यह निम्न दबाव वाला क्षेत्र मजबूत होता है तो बिहार के कई जिलों में नवरात्रि के समय अधिकांश जिलों में अच्छी बारिश हो सकती है. 25 सितंबर के बाद इसका ज्यादा असर दिखने लगेगा.

इसे भी पढ़ें: क्या चिराग पासवान की वजह से NDA में फंसा है सीट बंटवारे पर पेंच, इन 5 सीटों पर ठोक रहे दावा

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन