बिहार में इस साल समय से पहले दस्तक दे सकता है मानसून, अप्रैल-मई की बारिश के पीछे भी कई मौसमी वजहें
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 22 May 2025 7:31 AM
बिहार में बारिश
Monsoon In Bihar: इस साल बिहार में मानसून समय से पहले दस्तक दे सकता है. मौसम विभाग के अनुसार, 13 से 15 जून के बीच पूर्णिया और किशनगंज के रास्ते मानसून के पहुंचने की संभावना है. वहीं, अप्रैल-मई में हो रही बारिश की वजह प्री-मानसून गतिविधियां और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी युक्त हवाएं हैं.
Monsoon In Bihar: इस साल बिहार में मानसून समय से पहले पहुंच सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक, केरल में मानसून की आमद 27 मई तक हो सकती है, जो सामान्य समय (1 जून) से चार दिन पहले है. ऐसे में बिहार में भी 13 से 15 जून के बीच मानसून की एंट्री की संभावना जताई गई है. मानसून पूर्णिया और किशनगंज के रास्ते प्रदेश में दस्तक देगा.
पिछले साल बिहार में 20 जून को मानसून पहुंचा था और 28 जून तक पूरे राज्य में इसका असर दिखने लगा था. हालांकि 2024 में मानसून सीजन में राज्य में औसतन 20% कम बारिश दर्ज की गई. जहां सामान्य बारिश 992.2 मिमी होती है, वहीं बीते साल सिर्फ 798.3 मिमी बारिश हुई.
प्री-मानसून बारिश के पीछे ये हैं मुख्य कारण
इन दिनों बिहार के कई जिलों में हो रही लगातार बारिश और आंधी की मुख्य वजह प्री-मानसून गतिविधियां हैं. बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी युक्त पूर्वी हवाएं और कुछ अन्य मौसमी कारक इस बदलाव की वजह बने हुए हैं.
साइक्लोनिक सर्कुलेशन: उत्तर और पूर्वी बिहार के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) सक्रिय है, जो बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी युक्त हवाओं को खींच रहा है. इससे बारिश और तेज हवाएं चल रही हैं.
पश्चिमी विक्षोभ: हालांकि पश्चिमी विक्षोभ का असर बिहार में सीमित है, लेकिन यह स्थानीय मौसम को अस्थिर कर रहा है, जिससे गरज-चमक के साथ बारिश हो रही है.
पूर्वी हवाओं का असर: बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाएं बिहार में नमी बढ़ा रही हैं, जिससे बादल बनते हैं और बारिश की स्थिति बनती है.
स्थानीय मौसमी अस्थिरता: मई महीने में अधिक तापमान और 60–80% तक की नमी के चलते स्थानीय बादल बनते हैं, जिससे बारिश और ठनका गिरने की संभावना रहती है.
मौसम विभाग ने दी सावधानी बरतने की सलाह
मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों तक उत्तर और पूर्वी बिहार के जिलों में अलर्ट रहने की सलाह दी है. लोगों से अपील की गई है कि वे खराब मौसम के दौरान घरों में ही रहें, बिजली के खंभों, पेड़ों और जलाशयों से दूर रहें. साथ ही प्रशासन और आपदा प्रबंधन एजेंसियों को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया गया है.
Also Read: Bihar Rain Alert: बिहार के इन 19 जिलों में होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










