भीषण गर्मी के बीच बिहार के इन 4 जिलों में बारिश का अलर्ट, 50-60 KMPH की रफ्तार से चलेगी हवा

Published by :Preeti Dayal
Published at :18 Apr 2026 8:34 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar Ka Mausam IMD Rain alert in 4 districts

बिहार के 4 जिलों में बारिश का अलर्ट (सांकेतिक तस्वीर)

Bihar Ka Mausam: बिहार में इन दिनों भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो रखा है. इस बीच मौसम विभाग ने राज्य के 4 जिलों में अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है. पिछले 24 घंटे में राज्य में पारा 42 डिग्री तक पहुंच गया है.

विज्ञापन

Bihar Ka Mausam: बिहार के जिलों में इन दिनों लू जैसी स्थिती बनी हुई है. दोपहर 12 बजे के बाद लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है. तपती गर्मी के बीच मौसम विभाग ने चार जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है. बिहार के किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार और अररिया जिले में बारिश की संभावना जताई गई है.

मौसम विभाग की माने तो, आज इन जिलों में बारिश के साथ ठनका गिरने की भी संभावना है. इसके अलावा 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है. सुबह से ही बिहार के उत्तर-पूर्वी हिस्से में बादलों की आवाजाही जारी है. बारिश के बाद चार जिलों में गर्मी से राहत मिलने की संभावना है.

42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा तापमान

बिहार के कैमूर जिले का तापमान शुक्रवार को 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके साथ ही गयाजी, औरंगाबाद और डेहरी में भी तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आस-पास ही दर्ज किया गया. मौसम विभाग की माने तो, आज राजधानी पटना समेत बाकी जिलों में लोगों को तपती गर्मी का प्रकोप झेलना पड़ेगा. विभाग ने हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी किया है.

अगले दो से तीन दिनों तक कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग की माने तो, अगले दो से तीन दिनों तक मौसम शुष्क ही बना रह सकता है. औरंगाबाद, गयाजी, कैमूर, रोहतास और बक्सर जिले में लू चल सकता है. गर्म पछुआ हवा चलने की वजह से तापमान में और भी बढ़ोतरी हो सकती है. अगले दो से तीन दिनों तक गर्मी से कोई राहत मिलने की संभावना नहीं है.

गर्मी को देखते हुए लोगों से लगातार सावधान रहने की अपील की जा रही है. दोपहर 12 से 3 बजे के बीच घर से नहीं निकलने की सलाह दी जा रही. इसके साथ ही ज्यादा से ज्यादा ठंडे पेय पदार्थों की सेवन करने की सलाह दी जा रही है. अधिकतर जिलों में तापमान 41 से 42 डिग्री सेल्सियस के आस-पास बना रह सकता है.

Also Read: AEDO परीक्षा में सेंधमारी की कोशिश, पकड़े गए ‘हाई-टेक’ नकलची, कान के अंदर छिपा रखा था डिवाइस

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन