iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले मिली रंगों की झलक, जानें क्या होगा नया

Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन

apple iphone / ai pic

Apple iPhone 18 Pro सीरीज में Dark Cherry जैसे नये डार्क कलर्स आ सकते हैं. छोटा Dynamic Island और कैमरा लेआउट में सुधार होगा. फोल्डेबल iPhone भी सीमित रंगों में पेश किया जा सकता है.

विज्ञापन

Apple अपने अगले फ्लैगशिप iPhone 18 Pro मॉडल्स में नये और गहरे रंगों का विकल्प पेश कर सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार कंपनी ज्यादा म्यूटेड और डार्क शेड्स पर फोकस कर रही है, जिसमें सबसे खास रंग होगा Dark Cherry- एक वाइन-रेड जैसा टोन जो पहले के ब्राइट कलर्स से अलग होगा.

नये कलर ऑप्शंस

Apple फिलहाल चार रंगों पर काम कर रहा है- Light Blue, Dark Cherry, Dark Gray और Silver. इनमें से सभी फाइनल प्रोडक्शन तक नहीं पहुंच सकते, क्योंकि कंपनी अक्सर टेस्टिंग के दौरान कुछ शेड्स ड्रॉप कर देती है.

डिजाइन में बदलाव

iPhone 18 Pro सीरीज में छोटा Dynamic Island देखने को मिल सकता है, जिससे स्क्रीन स्पेस और बढ़ जाएगा. साथ ही रियर कैमरा लेआउट में सुधार और ग्लास बैक के साथ मेटल फ्रेम के बीच बेहतर कलर मैचिंग की उम्मीद है.

फोल्डेबल iPhone की झलक

रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि Apple अपने पहले फोल्डेबल iPhone पर काम कर रहा है. यह डिवाइस iPad mini जैसा ओपन होगा और इसमें दो रियर कैमरे के साथ दो सेल्फी कैमरे दिये जा सकते हैं. फोल्डेबल मॉडल सिर्फ कुछ सीमित रंगों- सिल्वर, व्हाइट और इंडिगो में आ सकता है.

लॉन्च टाइमलाइन

iPhone 18 Pro सीरीज को सितंबर 2026 में पेश किया जाएगा, जबकि फोल्डेबल iPhone इसके बाद या 2027 की शुरुआत में आ सकता है.

यह भी पढ़ें:  iPhone 18 Pro सीरीज कैसा होगा? लीक्स ने बताया- डिजाइन पुराना, लेकिन अपग्रेड्स बड़े

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola