कोसी एक्सप्रेस की स्लीपर बोगी में आग, ट्रेन से कूदकर यात्रियों ने बचाई जान

Updated:
विज्ञापन

कोसी एक्सप्रेस में आग

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bihar Train Accident: मधेपुरा में कोसी एक्सप्रेस की स्लीपर बोगी में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. अपनी-अपनी जान बचाने के लिए यात्री ट्रेन से कूदने लगे. कुछ देर के लिए ट्रेन बुधमा और दिनापट्टी के बीच खड़ी रही. काफी मशक्कत के बाद हालात पर काबू पाया गया.

विज्ञापन

Bihar Train Accident: सहरसा-पूर्णिया रेलखंड पर मधेपुरा से मुरलीगंज जाने वाले मुख्य रेल मार्ग पर दिनापट्टी के पास बड़ा हादसा होते-होते टला. यहां कोसी एक्सप्रेस की स्लीपर बोगी में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. घटना शुक्रवार देर रात की है. इस दौरान ट्रेन की बोगी में सवार यात्रियों ने कूदकर अपनी-अपनी जान बचाई.

विज्ञापन

धुआं और आग की लपटों से अफरा-तफरी

मौके पर मौजूद यात्रियों के अनुसार, पटना से पूर्णिया कोर्ट जा रही कोसी एक्सप्रेस की स्लीपर कोच नंबर 5 में अचानक नीचे की ओर से धुआं निकलने लगा. शुरुआत में यात्रियों ने शोर मचाकर आग लगने की सूचना दी, लेकिन किसी ने गंभीरता से ध्यान नहीं दिया. कुछ ही देर में धुआं तेज लपटों में बदल गया, जिससे बोगी में भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई.

स्थिति बिगड़ने पर ट्रेन को तत्काल रोका गया. रेलवे कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है.

रेलवे के अधिकारी ने क्या बताया?

घटना के बारे में रेलवे के अधिकारी ने बताया कि ट्रेन में आग नहीं लगी थी बल्कि ट्रेन जब बुधमा स्टेशन से क्रॉस कर रही थी तो ब्रेक बेडिंग की समस्या हुई थी. इस दौरान राहत बचाव दल के अधिकारी और कर्मी मौके पर पहुंचे. ट्रेन को ठीक किया गया, जिसके बाद वह आगे बढ़ी. इस समस्या को लेकर काफी देर तक रेल यात्री परेशान दिखे.

(मधेपुरा से संजय कुमार की रिपोर्ट)

Also Read: सीएम सम्राट चौधरी से मिलने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, क्या हुई बात?

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन