पटना मेट्रो: अंडरग्राउंड स्टेशन के टनल में घुसकर मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण, जल्द तैयार होंगे 12 स्टेशन
अधिकारियों के साथ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत
Patna Metro: पटना मेट्रो का काम जल्द पूरा करने पर जोर दिया जा रहा है. कॉरिडोर-2 का निर्माण कार्य जारी है. इस बीच मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने अंडरग्राउंड टनल में घुसकर निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने जल्द निर्माण कार्य पूरा करने के आदेश दिए.
Patna Metro: पटना मेट्रो के काम में तेजी लाई गई है. फिलहाल कॉरिडोर-2 का काम किया जा रहा है, जो कि 12 प्रमुख स्टेशनों से जोड़ता है. मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत और नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार ने निर्माण कार्य का निरीक्षण किया. मुख्य सचिव निरीक्षण के दौरान अंडरग्राउंड टनल में भी घुसे, जहां उन्होंने काम का जायजा लिया.
आपके शहर में
निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने कहा कि मेट्रो डिपो आईएसबीटी से मलाही पकड़ी और मोइनुल हक स्टेडियम, राजेंद्रनगर, बांकीपुर, गांधी मैदान होते हुए पटना जंक्शन तक निर्माण पूरा होगा. तभी मेट्रो पटना शहर में ट्रैफिक का बेहतर ऑप्शन बनकर उभरेगा. मुख्य सचिव ने यह भी कहा कि पटना मेट्रो रेल प्रोजेक्ट का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है. इसे लेकर प्रशासन पूरी गंभीरता के साथ जुटा हुआ है.
पटना में यहां बनाया जा रहा अंडरग्राउंड स्टेशन
जानकारी के मुताबिक, पटना मेट्रो का पहला अंडरग्राउंड स्टेशन मोइनुल हक स्टेडियम के पास बनाया जा रहा है और यह लगभग बनकर तैयार हो गया है. इसके अलावा राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे मेट्रो टनल के लिए रेलवे से एनओसी मिलते के साथ ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है. इस पूरे काम पर पटना और दिल्ली मेट्रो के साथ-साथ रेलवे के इंजीनियर भी लगातार निगरानी कर रहे हैं.
कॉरिडोर-2 का निर्माण जल्द पूरा करने पर जोर
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मीठापुर सब-स्टेशन का भी जायजा लिया. इस दौरान पटना मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन और एलएनटी के अधिकारियों के साथ बैठक की गई. इसमें मेट्रो के काम में आ रही समस्याओं पर चर्चा की गई और समाधान निकाला गया.
मुख्य सचिव ने स्पष्ट कहा कि पटना मेट्रो केवल एक आधारभूत संरचना परियोजना नहीं, बल्कि शहर की जीवनरेखा है. उन्होंने कॉरिडोर-2, जो 12 प्रमुख स्टेशनों को जोड़ता है, के समय पर निर्माण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया.
Also Read: भीषण गर्मी के बीच बिहार के इन 4 जिलों में बारिश का अलर्ट, 50-60 KMPH की रफ्तार से चलेगी हवा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए