बिहार में शुरू होने वाला है आंधी-तूफान और बारिश का दौर, IMD ने 26 मई तक जारी किया डबल अलर्ट

Updated:
विज्ञापन
Bihar Rain Thunderstorm

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Ka Mausam: बिहार को लेकर पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने 26 मई तक के लिए पूर्वानुमान जारी किया है. कई जिलों में तेज बारिश, आंधी और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया गया है. कुछ इलाकों में हीट वेव लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है. खराब मौसम में सतर्क रहने और जरूरी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

विज्ञापन

Bihar Ka Mausam: बिहार के कई जिलों में तेज आंधी, बारिश, गरज-चमक और गर्मी को लेकर अलग-अलग चेतावनी दी गई है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 23 मई से 26 मई तक बिहार का मौसम तेजी से बदलता रहेगा. कहीं तेज गर्मी रहेगी तो कई जिलों में बारिश और आंधी-तूफान आने की संभावना है.

23 मई को किस जिले में कैसा रहेगा मौसम का हाल

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि 23 मई को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, समस्तीपुर, पटना, नालंदा, बेगूसराय, लखीसराय, जमुई, भागलपुर, मुंगेर, बांका, नवादा, गया, भोजपुर और बक्सर समेत कई जिलों में मौसम सामान्य रहने की संभावना है.

अररिया, किशनगंज, कटिहार, सुपौल, मधुबनी, सहरसा और पूर्णिया में तेज हवा, गरज-चमक और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. औरंगाबाद, कैमूर, रोहतास, अरवल और जहानाबाद में हीट वेव की चेतावनी दी गई है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

25 और 26 मई को कई जिलों में बारिश के आसार

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि 25 मई को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, कटिहार और पूर्णिया समेत उत्तर बिहार के कई जिलों में तेज हवा और बारिश का असर देखने को मिल सकता है. गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, समस्तीपुर, पटना, बेगूसराय, भागलपुर, खगड़िया, मुंगेर, बांका, जमुई, नवादा और लखीसराय में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है. गया, औरंगाबाद, कैमूर, रोहतास और अरवल में गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है.

26 मई को उत्तर बिहार के अधिकतर जिलों जैसे पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, सहरसा, मधेपुरा, दरभंगा, समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर में तेज हवा और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है.

इसे भी पढ़ें: कमांड देते ही हरा गमछा वालों को पकड़ लेगा AI, सीएम सम्राट बोले- पुलिस को कार्रवाई की खुली छूट

विज्ञापन
परितोष शाही

लेखक के बारे में

By परितोष शाही

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन