Bihar Ka Mausam: पटना-जहानाबाद में घने कोहरे की चादर, समस्तीपुर में 4.4 डिग्री पहुंचा तापमान, पूरे बिहार में IMD का अलर्ट
बिहार में घने कोहरे की चादर
Bihar Ka Mausam: बिहार में ठंड के साथ घने कोहरे का असर लगातार बना हुआ है. मौसम विभाग ने शनिवार को राज्य के सभी 38 जिलों में कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है. हालांकि, कोल्ड डे जैसी स्थिति से फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद जताई गई है.
Bihar Ka Mausam: बिहार में इन दिनों ठंड के साथ घने कोहरे ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. मौसम विभाग ने शनिवार को राज्य के सभी 38 जिलों के लिए कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है. पटना, जहानाबाद, समस्तीपुर में शनिवार की सुबह घना कोहरा छाया हुआ है. हालांकि, राहत की खबर यह है कि आज किसी भी जिले में कोल्ड डे जैसी स्थिति बनने की संभावना नहीं जताई गई है. यानी दिन के तापमान में बड़ी गिरावट नहीं होगी और धूप निकलने पर हल्की राहत मिल सकती है.
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, सुबह और देर रात के समय कोहरे का असर ज्यादा रहेगा. 4.4 डिग्री सेल्सियस के साथ समस्तीपुर सबसे ठंडा जिला है. कई इलाकों में विजिबिलिटी बेहद कम हो सकती है, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित होने की आशंका है. दिन चढ़ने के साथ मौसम कुछ हद तक साफ रह सकता है. इस दौरान राज्य में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है.
15 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने बिहार के 15 जिलों में घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में दृश्यता काफी कम रहने की संभावना है, जिससे विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है.
23 जिलों में येलो अलर्ट
राजधानी पटना सहित 23 जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है. इन इलाकों में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाया रह सकता है, जिससे सुबह के समय ठंड और धुंध का असर महसूस किया जाएगा.

मौसम विभाग का पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, फिलहाल पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कमजोर है. इसी कारण राज्य में कोल्ड डे की स्थिति नहीं बन रही है. पछुआ हवाओं की रफ्तार भी कम है, जिससे दिन के तापमान में ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं हो रहा है.
हालांकि, आसमान साफ रहने और हवा की गति कम होने से रात में तापमान गिर सकता है. इसी वजह से सुबह के वक्त घना कोहरा छाने की संभावना बनी हुई है. विभाग का कहना है कि अगले 24 से 48 घंटे तक बिहार में कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है.
बिहार में आगे कैसी रहेगी ठंड?
मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि आने वाले कुछ दिनों में ठंड का असर बहुत ज्यादा नहीं बढ़ेगा. दिन में धूप निकलने से लोगों को राहत मिलेगी, लेकिन सुबह और रात के समय ठंड का अहसास बना रहेगा. न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 1 से 2 डिग्री की और गिरावट संभव है, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास रहने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि कोहरे के दौरान खासतौर पर सुबह के समय यात्रा करते वक्त सावधानी बरतें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










