अब थाने के चक्कर खत्म! बिहार के DGP ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर, सीधे पुलिस मुख्यालय पहुंचा सकते हैं शिकायत
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 02 Jan 2026 8:11 PM
बिहार के DGP विनय कुमार की तस्वीर
Bihar Police News: बिहार पुलिस ने आम लोगों की सुविधा के लिए बड़ी पहल की है. अब कोई भी व्यक्ति मोबाइल से सीधे डीजीपी कंट्रोल रूम में शिकायत या सुझाव दर्ज करा सकता है, ताकि समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके.
Bihar Police News: बिहार में आम लोगों की सुरक्षा बढ़ाने और उनकी समस्याओं का तेजी से समाधान करने के लिए बिहार पुलिस ने एक बड़ी और उपयोगी पहल की है. डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) के निर्देश पर पुलिस मुख्यालय ने आम जनता के लिए दो खास हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं. अब कोई भी नागरिक सीधे अपने मोबाइल फोन से पुलिस तक अपनी शिकायत, समस्या या सुझाव पहुंचा सकता है.
इन नंबरों पर आप कर सकते हैं कॉल
बिहार पुलिस की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, 9031829339 और 9031829340 नंबर डीजीपी नियंत्रण कक्ष के अंतर्गत शुरू किए गए हैं. ये हेल्पलाइन तत्काल प्रभाव से काम करने लगे हैं. इन नंबरों पर कॉल कर लोग कानून-व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं, पुलिस की लापरवाही, स्थानीय स्तर पर हो रही अनदेखी या किसी भी तरह की मदद की जरूरत के बारे में सीधे जानकारी दे सकते हैं.
लोगों को नहीं लगाने पड़ेंगे थाने के चक्कर
इस व्यवस्था का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि अब आम लोगों को अपनी बात रखने के लिए थाने या दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. उनकी शिकायत सीधे पुलिस मुख्यालय तक पहुंचेगी और वहां से संबंधित जिले या थाने को तुरंत कार्रवाई के लिए भेजी जाएगी. इससे शिकायतों के निपटारे में देरी कम होगी और लोगों को समय पर मदद मिल सकेगी.
पुलिस अधिकारियों ने क्या कहा?
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस पहल का मकसद जनता और पुलिस के बीच संवाद को मजबूत करना है. जब आम लोग बिना डर और झिझक अपनी समस्या पुलिस तक पहुंचा सकेंगे, तो अपराध पर नियंत्रण भी बेहतर तरीके से हो पाएगा. साथ ही पुलिस की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही भी बढ़ेगी.
बिहार पुलिस की खास अपील
बिहार पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि इन हेल्पलाइन नंबरों का इस्तेमाल केवल वास्तविक, जरूरी और गंभीर मामलों के लिए ही करें. किसी भी तरह की गलत, झूठी या भ्रामक सूचना देने से बचें, ताकि जरूरतमंद लोगों को समय पर सहायता मिल सके.
पुलिस मुख्यालय का मानना है कि यह पहल जन कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. इससे आम लोगों का पुलिस पर भरोसा बढ़ेगा और बिहार में कानून-व्यवस्था को और मजबूत किया जा सकेगा.
Also Read: Bihar Kisan Yojana: बिहार सरकार किसानों को दे रही है लाखों की सब्सिडी, जानिए कौन‑कौन ले सकता है लाभ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










