Bihar Ka Mausam: बिहार में इस दिन से गिरेगा पारा, बढ़ेगी ठंड, मौसम विभाग का अलर्ट जारी
Published by : Rani Thakur Updated At : 12 Nov 2025 3:21 PM
सांकेतिक तस्वीर
Bihar Ka Mausam: बिहार में आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने को लेकर मौसम विभाग की तरफ से अलर्ट जारी किया गया है. जिसमें कहा गया है कि अगले चार दिनों तक तापमान और लुढ़केगा, जिससे ठंड बढ़ेगी.
Bihar Ka Mausam: आने वाले चार दिनों के अंदर उत्तर बिहार में ठंड बढ़ेगी. इसको लेकर मौसम विभाग की तरफ से अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार बिहार में ठंड की दस्तक के साथ-साथ अगले चार दिनों तक तापमान और लुढ़केगा. इस दौरान न्यूनतम तापमान 12 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 27 डिग्री तक पहुंच जाएगा.
साफ रहेगा आसमान
मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट में कहा गया है कि अगले चार दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा. वहीं, 7 से 10 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पछुआ हवा भी चलेगी. हालांकि इस दौरान आसमान पूरी तरह साफ रहेगा.
सुबह-शाम का मौसम
अगर अभी की बात की जाए तो सुबह और शाम दोनों वक्त लोगों को ठंड का एहसास होने लगा है. अगर पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो इसमें कोई बदलाव नहीं आया है. दिन का न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस रहा. किसानों के लिए मौसम विभाग की तरफ से एजवाइजरी जारी की गई है, जिसमें बताया गया है कि मौसम साफ रहने पर धान की कटनी और दौनी का काम पूरा कर ले.
बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
इन जिलों में कंपकपी
पटना में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 12.8°C दर्ज किया गया. सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.5°C पश्चिम चंपारण जिला के मधुबनी प्रखंड और रोहतास जिला के नौहट्टा प्रखंड में दर्ज हुआ. राज्य का अधिकतम तापमान 25.5 से 31.0°C के बीच जबकि न्यूनतम तापमान 11.5 से 15.5°C के बीच दर्ज किया गया.
इसे भी पढ़ें: Winter Travel in Bihar: सर्दियों में घूमने के लिए सबसे परफेक्ट हैं बिहार के ये टूरिस्ट प्लेस, यहां जरूर प्लान करें ट्रिप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rani Thakur
बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










