बिहार के 6 जिलों के लिए अलर्ट, 5 दिनों तक के लिए मौसम विभाग की एडवाइजरी

Published by : Preeti Dayal Updated At : 08 Feb 2026 1:41 PM

विज्ञापन

बिहार के 6 जिलों में कोहरे का अलर्ट

Bihar Ka Mausam: बिहार के 6 जिलों के लिए मौसम विभाग की तरफ से चेतावनी जारी की गई है. इस दौरान सभी 6 जिलों में घने कोहरे की स्थिति बनी रहेगी. मौसम विभाग की ओर से यह भी संभावना जताई गई है कि 12 फरवरी के बाद मौसम में बदलाव हो सकता है.

विज्ञापन

Bihar Ka Mausam: बिहार में ठंड को लेकर स्थिति सामान्य बनी हुई है. दिन और रात में लोगों को ठंड महसूस हो रही. लेकिन दोपहर के वक्त धूप खिलने से लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा. इस बीच मौसम विभाग की तरफ से 6 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, सुपौल और मधुबनी शामिल है. इन जिलों में घने कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है.

बिहार में अगले 4 से 5 दिनों के लिए पूर्वानुमान

मौसम विभाग की तरफ से अगले 4 से 5 दिनों के दौरान मौसम को लेकर पूर्वानुमान जताया गया है. विभाग की माने तो, अगले 4 से 5 दिनों के दौरान किसी भी जिले में बारिश या फिर शीतलहर की स्थिति बनने की संभावना नहीं है. मौसम शुष्क बना रहेगा. इसके साथ ही 12 फरवरी के बाद मौसम बदल सकता है. 12 फरवरी के बाद तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है.

पिछले 24 घंटे में कैसा रहा मौसम?

बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान मौसम सामान्य बना रहा. अलग-अलग जिलों में एवरेज 23 से 28 डिग्री सेल्सियस तक तापमान दर्ज किया गया. मोतिहारी, वैशाली, सुपौल, मधेपुरा, किशनगंज, पूर्णिया, बक्सर, पटना, मुंगेर, सबौर और कैमूर के तापमान में एक से 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई. बल्कि वाल्मिकीनगर, जीरादेई, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, फारबिसगंज, अगवानपुर, भागलपुर, कटिहार, सासाराम, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, बांका, डेहरी, औरंगाबाद और गयाजी में एक से 2 डिग्री सेल्सियस तक तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई.

पटना में कैसा रहेगा मौसम?

पटना में मौसम को लेकर विभाग की ओर से संभावना जताई गई कि सुबह और शाम के दौरान कनकनी महसूस कुछ दिनों तक होती रहेगी. लेकिन दोपहर में धूप खिलने से राहत मिलेगी. अधिकतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 13 से 14 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. बारिश, शीतलहर या फिर घने कोहरे को लेकर कोई भी चेतावनी जारी नहीं की गई है.

Also Read: दरभंगा में पुलिस पर फेंके गए पत्थर, गुस्साए लोगों पर लाठीचार्ज, जानिए क्या है मामला

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन