Bihar Heavy Rain Alert: बिहार के इन इलाकों में 10 जुलाई तक भयंकर बारिश का दिखेगा कहर, IMD ने दी बड़ी चेतावनी

(सांकेतिक तस्वीर)
Bihar Heavy Rain Alert: बिहार में मानसून की सक्रियता को देखते हुए मौसम विभाग ने बड़ा अलर्ट जारी कर दिया है. दरअसल, बिहार के कई इलाकों को लेकर अगले 10 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है.
Bihar Heavy Rain Alert: बिहार के विभिन्न जिलों में मानसून इन दिनों लगातार एक्टिव है. कहीं धूप-छांव का दौर जारी है तो कहीं झमाझम बारिश लगातार हो रही है. इस बीच मौसम विभाग की ओर से बड़ा अलर्ट जारी कर दिया गया है. मौसम विभाग ने 10 जुलाई तक बिहार के विभिन्न हिस्सों में भयंकर बारिश की चेतावनी जारी कर दी है.
इन जगहों पर बारिश की चेतावनी…
मौसम विभाग की माने तो, उत्तर-पश्चिम बिहार, उत्तर मध्य बिहार, उत्तर पूर्व बिहार, दक्षिण पश्चिम बिहार, दक्षिण मध्य बिहार, दक्षिण पूर्व बिहार में 10 जुलाई तक भयंकर बारिश हो सकती है. इसके साथ ही ऐसी स्थिती को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील भी की गई है.
आज भी इन जिलों के लिए अलर्ट जारी…
इधर, आज की बात करें तो, मौसम विभाग ने शिवहर, मधुबनी, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, दरभंगा, किशनगंज, पटना, गया, जहानाबाद, वैशाली, औरंगाबाद, अरवल, मुजफ्फरपुर, मुंगेर, खगड़िया, मधेपुरा, मधुबनी, बांका, भागलपुर के साथ-साथ अन्य जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही इन जिलों में वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है.
पिछले 24 घंटे में तापमान
वहीं, पिछले 24 घंटे की बात करें तो, मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में गोपालगंज में सबसे ज्यादा गर्म जिला रहा. गोपालगंज का अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. तो वहीं, अन्य प्रमुख जिलों में पटना का 34.2 डिग्री सेल्सियस, गया का 32.8 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 31.6 डिग्री, पूर्णिया का 34 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.
आपदा प्रबंधन विभाग भी अलर्ट
बता दें कि, लगातार हो रही झमाझम बारिश को लेकर आपदा प्रबंधन विभाग भी अलर्ट है. दरअसल, लगातार बारिश के कारण बिहार में कई नदियों ने रौद्र रूप धारण कर लिया है. जिसके बाद संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम को अलर्ट रहने का आदेश दिया गया है. ताकि, लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.
प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.
पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.
कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.
प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










