Bihar Hailstrom Alert: पूरे बिहार में गरज-चमक के साथ होगी भयंकर बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 25 Apr 2025 4:28 PM

विज्ञापन

(सांकेतिक तस्वीर)

Bihar Hailstrom Alert: बिहार में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है. राज्य के सभी जिलों में बढ़ती गर्मी को देखते हुए पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने अपने पूर्वानुमान में गर्मी से राहत की खबर दी है. इसमें बताया गया है कि राज्य के सभी जिलों में अगले तीन दिनों के अंदर गर्मी से राहत मिलेगी और तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी.

विज्ञापन

Bihar Hailstrom Alert: बिहार में पड़ रही चिलचिलाती गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने अपने ताजा पूर्वानुमान में बताया है कि 27 अप्रैल से 30 अप्रैल तक बिहार के अधिकांश जिलों में तेज आंधी और बारिश की संभावना है. इसके चलते तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी.

26 अप्रैल तक बरकरार रहेगी तेज गर्मी

मौसम विभाग के मुताबिक 26 अप्रैल तक पटना समेत राज्य के कई जिलों में गर्म और शुष्क मौसम बना रहेगा. दिन के साथ-साथ रातें भी गर्म रहेंगी. पटना, गया, चंपारण, सीवान, सारण, वैशाली, बेगूसराय, नालंदा जैसे जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच सकता है.

गया बना सबसे गर्म सिवान सबसे ठंडा

बुधवार को गया जिले में तापमान 43°C दर्ज किया गया, जो राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा. वहीं, सिवान का जीरादेई 22 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा रहा.

Imd orange alert

तेज हवा, वज्रपात और ओलावृष्टि की चेतावनी

मौसम विभाग ने 27 और 28 अप्रैल को बिहार के सभी जिलों में 60 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने, मेघगर्जन, और वज्रपात की चेतावनी दी है. कुछ इलाकों में ओलावृष्टि और भारी बारिश की भी संभावना जताई गई है. इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है.

इसे भी पढ़ें: बिहार को मिली नई रेल सौगात, 25 अप्रैल से इस रूट पर चलेगी दो नई पैसेंजर ट्रेनें

ग्रामीणों और किसानों को मौसम विभाग ने चेताया

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि खराब मौसम के दौरान बिजली चमकने और बादल गरजने की स्थिति में खुले स्थानों पर खड़े न रहें और बड़े पेड़ों के नीचे शरण लेने से बचें. तेज हवाओं के कारण पेड़ गिरने का खतरा रहता है. किसानों को खेतों में काम करते समय सतर्क रहने और आंधी की संभावना में काम बंद करने की सलाह दी गई है. (श्रीति सागर)

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन