'विश्वविद्यालय ज्ञान का मंदिर, यहां बमबाजी नहीं होगी बर्दाश्त...' पटना के संगोष्ठी कार्यक्रम में बोले राज्यपाल

Updated at : 18 May 2025 9:20 AM (IST)
विज्ञापन
bihar governor news

कार्यक्रम में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान

बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने पटना में आद्य पत्रकार देवर्षि नारद स्मृति कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सख्त संदेश दिया. उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय ज्ञान का मंदिर है. इसे बमबाजी की जगह के रूप में बिल्कुल स्वीकार नहीं किया जा सकता है.

विज्ञापन

बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि भारत के लोग संवाद की शक्ति में विश्वास रखते हैं. जिनके लिए संवाद की शक्ति अर्थहीन है, उनके लिए शक्ति के संवाद की आवश्यकता है. इसे भी करने में भारतीय पूरी तरह सक्षम है. शांति को अपना परम धर्म मानते हैं. पूरी दुनिया में भारतीय सभ्यता की पहचान ज्ञान के कारण है.

संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में आए राज्यपाल

शनिवार को बीआइए सभागार में विश्व संवाद केंद्र पटना द्वारा आद्य पत्रकार देवर्षि नारद स्मृति कार्यक्रम में ‘राष्ट्रीय अस्मिता और समकालीन चुनौतियां’ विषय पर आयोजित संगोष्ठी में राज्यपाल ने उक्त विचार व्यक्त किये. इस अवसर पर विश्व संवाद केंद्र की ओर से तीन पत्रकारों को सम्मानित किया गया.

विश्वविद्यालय बमबाजी का स्थान नहीं, बोले राज्यपाल

राज्यपाल ने कहा कि विश्वविद्यालय ज्ञान का मंदिर है. उसे किसी भी कीमत पर बमबाजी के स्थान के रूप में स्वीकार नहीं किया जा सकता. उन्होंने हाल में ही पटना के बीएन कॉलेज में हुई घटना की ओर संकेत देकर यह कहा. इस अवसर पर बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने कहा कि भारत के लोग संतुलन में विश्वास रखते हैं.

तीन पत्रकारों को सम्मानित किया गया

विश्व संवाद केंद्र न्यास द्वारा तीन पत्रकारों को सम्मानित किया गया.’डॉ राजेंद्र प्रसाद पत्रकारिता शिखर सम्मान’ इस वर्ष वरिष्ठ पत्रकार अनिल विभाकर को प्रदान किया गया. उत्कृष्ट रिपोर्टिंग के लिए ‘पं केशवराम भट्ट पत्रकारिता सम्मान’ नवादा के पत्रकार विशाल कुमार को व रचनात्मक पत्रकारिता के लिए ‘बाबूराव पटेल रचना धर्मिता सम्मान’ छाया-पत्रकार सचिन कुमार को मिला.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन