Bihar Flood: बिहार में गंगा-कोसी से खौफनाक मंजर, 500 से अधिक घर नदी में समाए, इन जिलों में भारी अलर्ट

Published by : Preeti Dayal Updated At : 11 Aug 2025 9:00 AM

विज्ञापन

बिहार में बाढ़

Bihar Flood: बिहार के कई जिलों में गंगा और कोसी नदी के कारण हाहाकार मचा है. इन नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ते रहने की वजह से स्थिति भयावह होती जा रही है. इस बीच मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन से चार दिन तक बारिश का दौर जारी रहेगा.

विज्ञापन

Bihar Flood: बिहार में बाढ़ से हाहाकार मचा है. कोसी, सीमांचल और पूर्वी बिहार के जिलों में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है. गंगा, कोसी और उसकी सहायक नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. ग्रामीण इलाके के बाद अब तो शहरी इलाकों में भी पानी घुस गया है. भागलपुर, नवगछिया, सुपौल और कहलगांव में स्थिति विकराल होती जा रही है. लगातार हो रही बारिश के कारण कोसी नदी का जलस्तर इस साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है.

जिला प्रशासन ने बढ़ाई निगरानी

शनिवार शाम 8 बजे कोसी बराज पर जल प्रवाह 2 लाख 430 क्यूसेक दर्ज किया गया, जबकि बराह क्षेत्र में एक लाख 26 हजार 200 क्यूसेक मापा गया है. करीब 500 से अधिक घर नदी में समा चुके हैं. किशनपुर प्रखंड की दुबियाही पंचायत में 150 से ज्यादा घर और नवगछिया के रंगरा प्रखंड के ज्ञानीदास टोला में 30 परिवारों के घर गंगा नदी में विलीन हो गए हैं. कहलगांव नगर पंचायत क्षेत्र के विक्रमशिला नगर में एक फुट पानी भर गया है. प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है. लोग नाव के सहारे आने-जाने के लिए मजबूर हैं.

मुंगेर जिले के 30 पंचायत प्रभावित

मुंगेर जिले के पांच प्रखंडों की 30 पंचायत और 15 वार्डों के लोग प्रभावित हैं. बाढ़ पीड़ित 2.38 लाख की आबादी हर दिन बाढ़ से संघर्ष कर रही है. हजारों परिवार गांव छोड़कर निकल कर सड़क किनारे, पार्क और आश्रय स्थल पर शरण ले रखे हैं. कटिहार जिले की सभी प्रमुख नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी रविवार को भी जारी रही.

भागलपुर में बढ़ रहा जलस्तर

रविवार को बरंडी नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 126 सेंटीमीटर ऊपर है, जबकि कोसी नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 145 सेंटीमीटर ऊपर है. भागलपुर में कहलगांव, पीरपैंती, मिर्जाचौकी, चंपानाला पुल पार से संपर्क कट गया है. पांच दिनों से अधिक हो जाने के बाद भी आदमपुर घाट, बैंक कॉलोनी, मानिक सरकार घाट क्षेत्र, गोलाघाट क्षेत्र, किलाघाट क्षेत्र आदि में गंगा के पानी के साथ-साथ नाले का गंदा पानी भरता ही जा रहा है. शहरी क्षेत्र के वार्ड 18 में कसबा गोलाघाट, सखीचंद घाट के साथ अन्य मोहल्ले में बाढ़ से 200 से अधिक घरों में पानी घुस जाने के कारण लोगों की डेली रूटीन प्रभावित हो गई है. टीएमबीयू और सबौर कृषि यूनिवर्सिटी के आस-पास नाव चल रही है.

अगले तीन से चार दिन तक एक्टिव रहेगा मानसून

बिहार में मॉनसून लगातार एक्टिव है. जिसकी वजह से राज्य में अगले तीन-चार दिन बारिश की संभावना बनी हुई है. राज्य के पूर्वी और उत्तर-मध्य में बारिश की संभावना है. इस दौरान बादल गरजने और ठनका गिरने की आशंका है. आईएमडी के अनुसार वैशाली, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार में कुछ जगहों पर भारी बारिश का पूर्वानुमान है. आईएमडी ने इसको लेकर अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में उच्चतम और न्यूनतम तापमान सामान्य के आस-पास है. बिहार में अभी तक 438 मिलीमीटर बारिश हुई है. यह सामान्य से 25% कम है.

आज इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

इस बीच आपदा प्रबंधन विभाग की तरफ से भी अलर्ट जारी किया गया है. अगले दो से तीन घंटों में बिहार के पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सीतामढी और शिवहर जिला के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान भारी बारिश के साथ बादल गरजने और ठनका गिरने की संभावना जताई गई है. साथ ही आपदा प्रबंधन विभाग की तरफ से लोगों से घर से बाहर नहीं निकलने ​की अपील की गई है.

Also Read: Four Lane Road In Bihar: बिहार में यहां बनेगा फोर लेन रोड, इन जिलों के लोगों को मिलेगा फायदा, मिलेगी बड़ी सुविधा

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन