Bihar Flood Alert: गयाजी में फल्गु, पटना में गंगा का उफान देख सहम रहे लोग, सोन और पुनपुन भी दिखा रही रौद्र रूप, हाई अलर्ट

Published by : Preeti Dayal Updated At : 17 Jul 2025 8:02 AM

विज्ञापन

Bihar Flood Alert

Bihar Flood Alert: बिहार में एक बार फिर मानसून एक्टिव होने के बाद झमाझम बारिश का दौर जारी है. ऐसे में राज्य की कई नदियां रौद्र रूप दिखा रही है. फल्गु, गंगा, सोन, पुनपुन समेत कई नदियों का जलस्तर देखकर लोग सहम जा रहे हैं.

विज्ञापन

Bihar Flood Alert: बिहार और इसके आस-पास के राज्यों में मानसून पूरी तरह से एक्टिव है. बिहार के लगभग सभी जिलों में जोरदार बारिश का दौर देखा जा रहा है. ऐसे में राज्य की कई नदियां उफन आई है. नदियों का तेज धार देखकर तटीय क्षेत्र में रहने वाले लोग सहम जा रहे हैं. उन्हें बाढ़ का खतरा सताने लगा है. फल्गु, गंगा, सोन, कोसी, पुनपुन समेत कई छोटी-बड़ी नदियां रौद्र रूप दिखा रही है. जिसके कारण आपदा प्रबंधन विभाग भी अलर्ट है. प्रशासन की ओर से हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है.

फल्गु नदी में उफान

गयाजी में फल्गु नदी की बात करें तो, लगातार जलस्तर बढ़ता ही जा रहा है. पड़ोसी राज्य झारखंड में भी जोरदार बारिश हो रही है. जिसके कारण सीधे वहां का पानी फल्गु नदी में आता है. जलस्तर के बढ़ने से उफान साफ देखा जा सकता है. इतना ही नहीं, गयाजी जिले के दर्जनों गांव के घरों में बाढ़ का पानी घुसने लगा है. हालांकि, प्रशासन लोगों की मदद के लिए मुस्तैदी से तैनात है. जानकारी के मुताबिक, शेरघाटी, बाके बाजार, मोहरा, शेरघाटी, बतसपुर समेत अन्य जगहों पर लोगों के पानी से घिरे होने की सूचना थी. लेकिन, स्थानीय प्रशासन की मदद से सभी सुरक्षित हैं. इसके साथ ही लगातार निगरानी भी की जा रही है.

पटना में गंगा का जलस्तर

इधर, पटना में गंगा नदी की बात करें तो, यह तेज धार के साथ बह रही है. गांधी घाट में जलस्तर खतरे के निशान से सिर्फ 46 सेंटीमीटर ही नीचे बह रही है. जानकारी के मुताबिक, गांधी घाट में गंगा नदी का जलस्तर बुधवार को 48.14 मीटर, हाथीदह में नदी का जलस्तर 41.05 मीटर, दीघा घाट में गंगा नदी का जलस्तर 50.45 मीटर, मनेर में नदी का जलस्तर 50.70 मीटर के आस-पास पहुंच गया है. इस तरह से देखा जा सकता है कि, गंगा नदी खतरे के निशान से बस कुछ दूर ही रह गई है. ऐसे में तटीय क्षेत्र के लोग भय के साए में हैं.

सोन और पुनपुन भी रौद्र रूप में

वहीं, सोन नदी की बात करें तो, कोइलवर में खतरे के निशान से लगभग चार मीटर नीचे है. इसके अलावा पुनपुन नदी का भी जलस्तर बढ़ता ही जा रहा है. इसलिए जिला प्रशासन ने एहतियात के तौर पर सभी अंचलाधिकारी और बीडीओ को अलर्ट कर दिया है. साथ ही आपदा विभाग की टीम को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है. एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की तैनाती की गई है. ताकि बाढ़ आने की स्थिति में राहत कार्य शुरू किया जा सके. कुल मिलाकर देखा जाए तो, नदियों के बढ़ते जलस्तर के कारण लगातार हाई अलर्ट जारी है.

Also Read: Bihar Rain: बिहार में मानसून अलर्ट जारी, इन जिलों में आज होगी भारी बारिश, वज्रपात की भी दी गयी चेतावनी…

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन