Bihar Flood Alert: पटना में 1500 लोग जलजमाव के बीच फंसे, गंगा के जलस्तर का क्या है हाल, जानिए…
Published by : Preeti Dayal Updated At : 17 Aug 2025 9:21 AM
पटना में गंगा का जलस्तर
Bihar Flood Alert: पटना के घाटों पर गंगा के जलस्तर में कमी आई. लेकिन, अब भी करीब 235 घरों में रहने वाले 1500 लोग जलजमाव के बीच फंसे हैं. उनका घर से निकलना तक मुनासिब हो गया है. हालांकि, प्रशासन की तरफ से उनके लिए नावें उपलब्ध कराई गई है.
Bihar Flood Alert: बिहार में मानसून की रफ्तार फिलहाल थमी हुई है. जिसके कारण नदियों के जलस्तर में कमी आई है. लेकिन, इसके बावजूद पटना के कई इलाके हैं जहां जलजमाव की समस्या बनी हुई है. आने-जाने के लिए उन्हें नाव का सहारा लेना पड़ रहा है. पटना के रामकृष्ण नगर की संचार कॉलोनी और ज्योतिष पथ में बारिश का पानी अब भी जमा है, जिससे मुहल्ले में रहने वाले करीब 25 हजार से अधिक लोगों को आने-जाने में भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है.
शिकायत पर नहीं लिया गया एक्शन
दरअसल मुहल्ले में रहने वाले लोगों ने बताया कि बारिश होने के कारण 15 दिनों से रास्ते पर पानी जमा हो गया है. कई बार इस समस्या को लेकर पार्षद, सांसद और स्थानीय विधायक को शिकायत की गई है. लेकिन, अब तक स्थिति ज्यों की त्यों बनी हुई है.
235 घरों के लोग प्रभावित
इसके अलावा वार्ड नंबर 56 में रानीपुर पैजावा, रानीपुर चकिया (दक्षिणी भाग) और नवविहार कॉलोनी में करीब 235 घरों में रहने वाले 1500 लोग जलजमाव के कारण फंस गए हैं. स्थिति यह है कि घर से मुख्य सड़क तक आने-जाने में परेशानी हो रही है. कमर से ऊपर तक पानी है. हाल के दिनों में हुई बारिश के कारण यह स्थिति पैदा हुई है. यहां रहने वाले लोगों की सहूलियत को लेकर नगर निगम प्रशासन ने आवागमन को लेकर शुक्रवार को चार नावें उपलब्ध कराई हैं. नवविहार कॉलोनी में दो नाव, रानीपुर चकिया में एक नाव और रानीपुर पैजावा में एक नाव दी गई है.
पुनपुन नदी में उफान
जानकारी के मुताबिक, पुनपुन नदी के उफान पर होने के कारण उसका फाटक बंद किया गया, जिसके चलते पैजावा नहर से पानी पहाड़ी पर स्थित संप हाउस से होकर पुनपुन नदी में मिलने में परेशानी हो रही थी. जानकारी के अनुसार, रानीपुर पैजावा, रानीपुर चकिया (दक्षिणी भाग), नवविहार कॉलोनी, बड़ी पहाड़ी, महुली सहित कई इलाकों में पहले खेती होती थी.
पटना के घाटों पर गंगा जलस्तर
पटना में गंगा के जलस्तर की बात की जाए तो, इसमें कमी हो रही है. इससे गंगा का जलस्तर खतरे से नीचे है. दीघा घाट में खतरे से 81 सेंटीमीटर और गांधी घाट में नौ सेंटीमीटर नीचे है. वहीं, मनेर, दानापुर और बंका घाट में खतरे से नीचे गंगा बह रही है. गंगा के जलस्तर में कमी से दियारा क्षेत्र में भी लोगों को राहत मिली है. हालांकि, खेतों में पानी फैला हुआ है. पटना में दीघा के बिंद टोली में भी पानी कम होने से लोगों की परेशानी कम हुई है. गंगा का जलस्तर शनिवार को मनेर में 52.22 मीटर, दानापुर में 50.54 मीटर, दीघा घाट में 49.64 मीटर, गांधी घाट में 48.51 मीटर और बंका घाट में 46.62 मीटर रहा.
Also Read: New Road In Bihar: बिहार के इस जिले में एक साथ तीन सड़कों का शिलान्यास, जानिए कैसे मिलेगा फायदा?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










