नालंदा में बनेगा बिहार का पहला हाईटेक मछली मॉल, मछुवारों को एक ही छत के नीचे मिलेंगी कई सुविधाएं

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 09 Jul 2025 1:59 PM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Bihar News: नालंदा के सिलाव प्रखंड में बिहार का पहला हाईटेक मछली मॉल बनने जा रहा है. प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत बनने वाला यह मॉल 70 करोड़ की लागत से तैयार होगा और मत्स्यपालकों के लिए आधुनिक सुविधाओं के साथ रोजगार के नए अवसर भी लाएगा.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के नालंदा जिले को जल्द ही एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है. यहां प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत राज्य का पहला हाईटेक मछली मॉल बनाया जाएगा. यह महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट नालंदा के सिलाव प्रखंड स्थित मोहनपुर में स्थापित किया जाएगा. जिला प्रशासन द्वारा चिह्नित 3 एकड़ 80 डिसमिल सरकारी भूमि को मत्स्य विभाग को हस्तांतरित कर दिया गया है, जिससे लंबे इंतजार के बाद निर्माण की राह साफ हो गई है.

करीब 70 करोड़ की लागत से बनेगा मछली मॉल

यह मछली मॉल करीब 70 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा और चार मंजिला होगा. इसमें 20 से अधिक दुकानें, आधुनिक एक्वेरियम गैलरी, स्टोर, ऑफिस और टिकट काउंटर जैसी सुविधाएं होंगी. वाहन चालकों के लिए बेसमेंट में पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी, जिससे ग्राहकों को किसी तरह की असुविधा न हो. ग्राउंड फ्लोर पर एक्वेरियम गैलरी में विभिन्न प्रजातियों की मछलियों को प्रदर्शित किया जाएगा, जिससे यह स्थान एक आकर्षण का केंद्र भी बन सकता है.

एक ही छत के नीचे मिलेंगी कई सुविधाएं

मछली मॉल के निर्माण का लक्ष्य एक वर्ष के भीतर पूरा करना तय किया गया है. इसके बनने से मत्स्यपालकों को एक ही छत के नीचे तमाम आवश्यक संसाधन उपलब्ध होंगे, जिससे न केवल उनकी आय में वृद्धि होगी, बल्कि मत्स्यपालन के क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों को अपनाने की दिशा में भी यह बड़ा कदम साबित होगा.

युवाओं को मिलेंगे नए रोजगार के अवसर

इस प्रोजेक्ट से स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे, क्योंकि मॉल के संचालन, रखरखाव और सेवाओं के लिए बड़ी संख्या में मानव संसाधन की आवश्यकता होगी. इसके साथ ही मत्स्यपालन क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी.

यह मछली मॉल बिहार में मत्स्यपालन के क्षेत्र में एक नई क्रांति लाने वाला प्रोजेक्ट साबित हो सकता है. आधुनिक सुविधाओं से लैस यह केंद्र न केवल व्यापार के लिहाज से फायदेमंद होगा, बल्कि प्रशिक्षण, प्रदर्शन और विपणन के लिए भी एक आदर्श मॉडल बनेगा.

-सहयोगी सतीश कुमार की रिपोर्ट

Also Read: पटना एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, उड़ान भरते ही हुआ बर्ड हिट, 169 यात्री थे सवार

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन