ePaper

एनकाउंटर: बिहार के जंगल में कार्बाइन लेकर घूम रहा था नक्सली 'टेंटुआ', STF की गोली बरसी

Updated at : 09 Apr 2025 11:31 AM (IST)
विज्ञापन
bihar encounter news

कुख्यात की फाइल फोटो और शव के साथ पुलिस

Bihar Encounter News: बिहार के बांका जिले में पुलिस और एसटीएफ ने मिलकर एक कुख्यात नक्सली को मार गिराया. कुख्यात रमेश टुडु उर्फ टेंटुआ इनामी बदमाश था और पुलिस उसे लगातार खोज रही थी. उसे जंगल में ढेर कर दिया गया.

विज्ञापन

बिहार के बांका में एसटीएफ और जिला पुलिस ने मिलकर एक जंगल में छापेमारी की. इस दौरान टॉप टेन अपराधियों की लिस्ट में शामिल कुख्यात रमेश टुडु उर्फ टेंटुआ को पुलिस ने जंगल में घेर लिया. जिसके बाद जंगल में छिपा कुख्यात टेंटुआ पुलिस पर फायरिंग करने लगा. जवाबी कार्रवाई में एसटीएफ ने भी गोली चलायी और कुख्यात टेंटुआ को ढेर कर दिया.

बांका के जंगल में मुठभेड़

बांका के कलोथर जंगल में मुठभेड़ चला. इस दौरान एसटीएफ और कटोरिया पुलिस ने कुख्यात टेंटुआ को मार गिराया. रमेश टुडु उर्फ टेंटुआ कटोरिया थाना क्षेत्र के बूढ़ीघाट का रहने वाला था. जिसपर जमुई जिला के अलग-अलग थाने में हत्या, लूट और आर्म्स एक्ट समेत कई मामलों में केस दर्ज थे. वह नक्सली गतिविधियों में भी शामिल रहा था.

ALSO READ: बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के आवास में खुदकुशी की पूरी कहानी, जब दिलीप जायसवाल के गार्ड ने खुद को मार ली गोली

जंगल में हथियारों के साथ घूम रहा था टेंटुआ

पुलिस को सूचना मिली थी कि कुख्यात टेंटुआ कलथोर जंगल की तरफ है. जिसके बाद छापेमारी की गयी. जंगल से टेंटुआ ने फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में जब कुख्यात ढेर हुआ तो पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया. जंगल से कार्बाइन समेत कई हथियार बरामद हुए हैं.

इनामी बदमाश था टेंटुआ

टेंटुआ पर एक लाख रुपए का इनाम भी पुलिस ने रखा था. वह माओवादी संगठन के पूर्वी बिहार का एरिया कमांडर भी रह चुका था. लंबे समय से वह फरार चल रहा था.

पुलिस को चकमा देकर फरार था टेंटुआ

कुख्यात रमेश उर्फ टेंटुआ की खोज पुलिस लगातार कर रही थी. दस दिन पहले भी पुलिस को सूचना मिली थी कि वह चांदन क्षेत्र में जंगल की तरफ सक्रिय है. पुलिस ने छापेमारी भी की थी. लेकिन वह इतना शातिर था कि पुलिस के एक्टिव होते ही वह भाग निकलता. हालांकि पुलिस की पैनी नजर उसपर थी.

एसटीएफ के जाल में उलझ गया टेंटुआ

जब कलोथर जंगल में उसके सक्रिय होने की सूचना मिली तो एसटीएफ और पुलिस ने जंगल की इस तरह घेराबंदी कर दी कि टेंटुआ नहीं भाग सका. पुलिस इस मुठभेड़ की पूरी जानकारी प्रेस कांफ्रेंस करके सामने रखने वाली है.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन