ePaper

Bihar Electricity: पटना में अब कचरे से बनेगी बिजली, 514 करोड़ से लग रहे हैं प्लांट

Updated at : 11 Apr 2025 12:32 PM (IST)
विज्ञापन
Electricity in UP

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Electricity: ठोस कचरा प्रबंधन क्लस्टर से वैज्ञानिक तरीके से ठोस अपशिष्ट के प्रबंधन से स्वच्छता में सुधार आएगा. प्रदूषण को कम किया जा सकेगा. वायु प्रदूषण को कम करने में सहायता मिलेगी. बायोगैस का उत्पादन होगा. नवीनीकरणीय ऊर्जा के रूप में होगा इस्तेमाल.

विज्ञापन

Bihar Electricity: पटना. राजधानी पटना के रामचक बैरिया में बिहार का पहला ठोस कचरा प्रबंधन क्लस्टर बनाया जाएगा. यहां पटना नगर निगम समेत आसपास के 11 शहरी निकायों के ठोस कचरे से बिजली, बायोगैस, खाद आदि बनाई जाएगी. इसके बाद भी जो अवशेष बच जाएगा, उसका इस्तेमाल लैंडफिल में किया जाएगा. बिहार सरकार के प्रस्ताव पर केंद्र सरकार ने सैद्धांतिक सहमति दे दी है. इस पूरी परियोजना पर 514 करोड़ 59 लाख की राशि खर्च की जाएगी. नगर विकास एवं आवास मंत्री जिवेश कुमार ने इसकी जानकारी दी है. मंत्री ने बताया कि पटना में इस परियोजना को मॉडल के रूप में लागू किया जा रहा है. जल्द ही दूसरे शहरों में भी क्लस्टर बनाकर इसे लागू किया जाएगा.

ठोस अपशिष्ट के प्रसंस्करण का प्रतिशत काफी कम

वर्तमान में नगर निकायों में ठोस अपशिष्ट के प्रसंस्करण का प्रतिशत काफी कम है. इसे बढ़ाने के लिए राज्य सरकार ने पटना एवं उसके आस-पास के 11 शहरी निकायों दानापुर, फतुहा, खगौल, फुलवारीशरीफ, सम्पतचक, मनेर, मसौढ़ी, बिहटा, बख्तियारपुर, नौबतपुर और पुनपुन के लिए एक विशेष प्रस्ताव भारत सरकार को भेजा था, जिस पर सैद्धांतिक सहमति प्रदान की गई है. इसके लिए केंद्र सरकार भी अनुदान देगी. देश में पहली बार केंद्र सरकार ने किसी राज्य को सामाजिक अवसंरचना परियोजना के अंतर्गत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए वायबिलिटी गैप फंडिंग योजना के जरिए अनुदान देने का निर्णय लिया गया है.

Also Read: Bihar Crime : बिहार में घर से लापता युवक का शव मिला, बदमाशों ने तलवार से काट कर ले ली जान

कचरा निस्तारण की यह होगी व्यवस्था

मंत्री ने बताया कि यहां ठोस कचरे से 15 मेगावाट बिजली प्लांट की स्थापना होगी. इसमें 100 टन प्रतिदिन कचरे के बायो-मिथेनेशन संयंत्र की स्थापना करने की योजना है. साथ ही यहां 250 टन प्रतिदिन के एमआरएफ सह आरडीएफ संयत्र लगेगा. 50 टन प्रतिदिन के एमआरएफ संयंत्र की भी स्थापना होगी. मंत्री ने कहा कि इस क्लस्टर में 700 टन प्रतिदिन के कंपोस्ट प्लांट संयंत्र की भी स्थापना होगी और 325 टन प्रतिदिन के लैंडफिल सुविधाओं का विकास और संचालन किया जायेगा. इससे पटना नगर निगम, दानापुर, फतुहा, खगौल, फुलवारीशरीफ, सम्पतचक, मनेर, मसौढ़ी, बिहटा, बख्तियारपुर, नौबतपुर और पुनपुन जैसे निकायों को लाभ मिलेगा.

Also Read: Bihar Land Survey: सरकारी कार्यालय से गायब हो रहा खतियान , बंदोबस्ती कैसे दिखाएं रैयत

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन