बिहार चुनाव: एक्टिव मोड में प्रशासन, चुनाव आयोग के दौरे से पहले सभी DM को दिए गए खास निर्देश

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 20 Jun 2025 10:13 AM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर प्रशासन अब पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है. भारत निर्वाचन आयोग की टीम के संभावित दौरे से पहले मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने सभी जिलों को मिशन मोड में तैयारी करने का निर्देश दिया है. सुरक्षा, बूथ व्यवस्था और संवेदनशील इलाकों पर विशेष फोकस के साथ प्रशासनिक समीक्षा शुरू हो चुकी है.

विज्ञापन

Bihar Election: बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है. भारत निर्वाचन आयोग की टीम के संभावित दौरे से पहले मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने राज्य भर के वरीय अधिकारियों को चुनावी तैयारियों को ‘मिशन मोड’ में अंजाम देने का निर्देश दिया है. गुरुवार को पुराना सचिवालय स्थित सभा कक्ष में आयोजित मगध प्रमंडल की उच्चस्तरीय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक में पांच जिलों- अरवल, नवादा, औरंगाबाद, जहानाबाद और गया के डीएम और एसपी ने अपने-अपने क्षेत्रों की तैयारियों का विस्तृत खाका प्रस्तुत किया.

बैठक में मुख्य सचिव के साथ डीजीपी विनय कुमार, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी, प्रमंडलीय आयुक्त सहित कई अन्य अधिकारी शामिल हुए.

रिटर्निंग अफसरों की नियुक्ति और संवेदनशील क्षेत्रों पर फोकस

मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि जहां भी चुनावी पदों पर रिक्तियां हैं, उन्हें अविलंब भरा जाए. यदि किसी क्षेत्र में मतदान बहिष्कार जैसी आशंका है, तो प्रशासन को वहां संवेदनशीलता से संवाद कर स्थिति सामान्य बनानी होगी. चेक पोस्टों पर वाहनों की गहन जांच, अंतरराज्यीय सीमाओं पर सतर्कता और सीमावर्ती जिलों में समन्वय बैठकें आयोजित करने पर जोर दिया गया.

हर 1200 मतदाता पर एक बूथ, डाटा एंट्री पर सख्ती

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी गुंजियाल ने बताया कि हर 1200 मतदाताओं पर एक बूथ निर्धारित किया जाएगा. उन्होंने सभी जिलों को निर्देश दिया कि कर्मियों की डाटा एंट्री समयबद्ध ढंग से पूरी हो. शैडो ज़ोन में संचार योजनाएं तैयार करने और वाहनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर भी विशेष ध्यान देने को कहा गया.

हथियार सत्यापन, जेल निरीक्षण और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग

गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव ने चुनाव से पहले हथियार सत्यापन, थानों में लंबित मामलों का निपटारा और जेलों का औचक निरीक्षण नियमित रूप से करने को कहा. वहीं सोशल मीडिया पर नजर रखने और अफवाह फैलाने वालों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए.

डीजीपी ने कहा- लंबित वारंट और शराब जब्ती मामलों पर हो त्वरित कार्रवाई

डीजीपी विनय कुमार ने पुलिस को आदेश दिया कि लंबित गिरफ्तारी वारंटों, कुर्की-जब्ती, शस्त्र अधिनियम से जुड़े मामलों की जांच शीघ्र पूरी की जाए. जब्त शराब का निपटारा तेजी से हो और अवैध हथियार धारकों की सूची बनाकर ठोस कार्रवाई की जाए. बैठक के दौरान नवादा जिले द्वारा बिहार अपराध नियंत्रण अधिनियम की धारा 12 के तहत की गई कार्रवाई की सराहना की गई. मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि अन्य जिलों में भी नवादा की तर्ज पर सक्रियता दिखाई जाए.

Also Read: गयाजी में फल्गु नदी ने मचाई तबाही, तेज बहाव में बहे पिता-पुत्र, 18 लोगों का रेस्क्यू

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन