Bihar Election 2025: बिहार की सियासत का आज सुपर मंडे, NDA, महागठबंधन और जनसुराज कर सकते हैं बड़ा एलान
Published by : Preeti Dayal Updated At : 13 Oct 2025 9:15 AM
तेजस्वी यादव, नीतीश कुमार, सम्राट चौधरी, प्रशांत किशोर
Bihar Election 2025: बिहार की सियासत के लिये आज सुपर मंडे हो सकता है. एनडीए सीटों के एलान के बाद आज उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है. महागठबंधन की बात करें तो सीट बंटवारे को लेकर एलान किया जा सकता है जबकि जनसुराज की तरफ से उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी किये जाने की चर्चा है.
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार का सियासी पारा चढ़ा हुआ है. ऐसे में आज सियासत का सुपर मंडे माना जा रहा है. दरअसल, एनडीए (नेशनल डेमोक्रेटिक एलायंस), महागठबंधन और जनसुराज तीनों पार्टिंयां आज बड़ी घोषणा कर सकती हैं, जिस पर हर किसी की नजरें टिकी हुई है.
एनडीए की तरफ से हो सकता है उम्मीदवारों का एलान
एनडीए (नेशनल डेमोक्रेटिक एलायंस) की बात करें तो आज उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की जा सकती है. चर्चा है कि एनडीए की तरफ से आज पटना में प्रेस कांफ्रेंस किया जायेगा, जिसमें उम्मीदवारों के नाम का एलान किया जायेगा. संभावना जताई जा रही है कि सुबह 10 बजे के बाद एनडीए की गतिविधियां तेज हो जायेगी. कई दिनों से हो रही चर्चा के बाद आज अंतिम फैसला सुनाया जा सकता है.
रविवार को हुआ था सीट बंटवारे पर फैसला
मालूम हो इससे पहले रविवार को एनडीए ने सीट बंटवारे पर सब कुछ क्लियर करते हुए एलान कर दिया था. इस बार के चुनाव में बीजेपी और जेडीयू 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. चिराग पासवान 29 सीटों पर उम्मीदवार उतारेंगे. जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी 6-6 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. ऐसे में आज उम्मीदवारों के नाम को लेकर भी एलान किया जा सकता है.
महागठबंधन सीट बंटवारे पर कर सकता है सब कुछ क्लियर
महागठबंधन आज सीट बंटवारे को लेकर सब कुछ क्लियर कर सकती है. पिछले दिनों मुकेश सहनी को कितनी सीटें देनी है, इसे लेकर पेच फंसता हुआ नजर आ रहा था. लेकिन, अब चर्चा है कि आरजेडी, कांग्रेस और वाम दलों के बीच लगभग सब कुछ तय कर लिया गया है. आज संभावना है कि महागठबंधन सीटों को लेकर एलान कर दे. हालांकि, लैंड फॉर जॉब केस में आज सुनवाई भी होनी है. लालू-राबड़ी और तेजस्वी इस मामले में आरोपित हैं. आज दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट बड़ा फैसला सुना सकता है.
जनसुराज जारी कर सकता है दूसरी लिस्ट
इसके अलावा जनसुराज की बात करें तो आज दूसरी लिस्ट जारी की जा सकती है. इससे पहले 9 अक्टूबर को पहली लिस्ट जारी की गई थी, जिसमें 51 प्रत्याशियों के नाम का एलान किया गया था. हालांकि, आज दूसरी लिस्ट अगर जारी होती है तो कितने प्रत्याशियों के नाम का एलान होगा, यह देखने वाली बात होगी. एक और चर्चा यह भी है कि प्रशांत किशोर राघोपुर से चुनाव लड़ेंगे या फिर नहीं, यह आज क्लियर हो सकता है. ऐसे में बिहार की सियासत के लिये आज का दिन बेहद बड़ा माना जा रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










