Bihar Election 2025: तेजस्वी के दिल्ली जाते ही बड़ा झटका, RJD के इन दो नेताओं ने दिया इस्तीफा

Published by : Preeti Dayal Updated At : 12 Oct 2025 1:51 PM

विज्ञापन

विधायक विभा देवी और प्रकाश वीर

Bihar Election 2025: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आज दिल्ली रवाना होते ही बड़ा झटका मिला. राजद के दो नेताओं ने विधानसभा अध्यक्ष को इस्तीफा सौंप दिया. नवादा से विधायक विभा देवी और रजौली से विधायक प्रकाश वीर ने अपने पद से इस्तीफा दिया.

विज्ञापन

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की हलचलों के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज दिल्ली रवाना हुए. उनके दिल्ली जाते ही राजद के दो नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. नवादा से विधायक विभा देवी और रजौली से विधायक प्रकाश वीर ने अपने पद से इस्तीफा दिया. इस तरह से बड़ी टूट आज फिर पार्टी में हो गई है.

2020 में नवादा सीट से जीतीं थीं विभा देवी

विभा देवी की बात करें तो, वे आरजेडी के पूर्व विधायक राजवल्लभ यादव की पत्नी हैं. साल 2020 में हुए विधानसभा चुनाव में विभा देवी आरजेडी के टिकट पर लड़ीं थी और वे नवादा विधानसभा सीट से जीतीं भी थीं. पिछले पांच सालों में अपने विधानसभा इलाके में वह एक्टिव रहीं. मालूम हो, राजवल्लभ यादव खुद भी तीन बार विधायक बन चुके है. इतना ही नहीं, वे बिहार सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं.

प्रकाश वीर के खिलाफ लोगों में नाराजगी

इसके बाद रजौली से विधायक प्रकाश वीर की बात करें तो, वे भी 2020 के विधानसभा चुनाव में राजद के टिकट पर चुनाव लड़े थे और जीतें. पिछले पांच सालों में अपने विधानसभा इलाके से जुड़े कई मुद्दों को लेकर उन्होंने काम किया. लेकिन, उनके लिये लोगों के बीच नाराजगी कहीं ना कहीं देखने के लिये मिली.

कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन अब तक क्लियर नहीं

इस तरह से दो विधायकों विभा देवी और प्रकाश वीर ने आज विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव को अपना-अपना इस्तीफा सौंप दिया है. हालांकि, इस इस्तीफे के बाद दोनों नेता किस पार्टी में शामिल होंगे और किस सीट से चुनाव लड़ेंगे, इसे लेकर कुछ क्लियर नहीं हुआ है.

दिल्ली में तेजस्वी कर सकते हैं राहुल-खरगे संग बैठक

मालूम हो, आज आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव दिल्ली रवाना हुए. कांग्रेस की आज दिल्ली में खास बैठक है. संभावना जताई जा रही है कि तेजस्वी यादव कांग्रेस के शीर्ष नेताओं राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात करेंगे. इस दौरान महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर बातचीत हो सकती है. संभावना जताई जा रही कि आज सहमति बन सकती है.

Also Read: Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप यादव ने एक्स पर तेजस्वी को किया अन फॉलो, कल करेंगे उम्मीदवारों का एलान

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन