Bihar Election 2025: बिहार चुनाव में जुबानी जंग: पप्पू यादव ने कहा- साइको हो चुके हैं गिरिराज

Published by : Rani Thakur Updated At : 23 Oct 2025 1:03 PM

विज्ञापन

गिरिराज सिंह और पप्पू यादव (फाइल फोटो)

Bihar Election 2025: बिहार की पूर्णिया लोकसभा सीट से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता गिरिराज सिंह को साइको कहा. गुरुवार को मीडिया द्वारा पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए पप्पू यादव ने कहा कि गिरिराज से बड़ा पागल कोई नहीं है. वो साइको हो चुके हैं.

विज्ञापन

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता गिरिराज सिंह के मुसलमानों को लेकर दिए एक बयान पर सियासत गर्म हो गई है. बिहार की पूर्णिया लोकसभा सीट से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने तो उन्हें साइको तक कह डाला. गुरुवार को मीडिया द्वारा पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए पप्पू यादव ने कहा कि गिरिराज से बड़ा पागल कोई नहीं है. वो साइको हो चुके हैं और बीजेपी में वो शिखंडी के लायक हैं.

राहुल के चेहरे पर मिलेगा वोट

पप्पू यादव ने आगे कहा कि महागठबंधन से कोई भी मुख्यमंत्री बने मुझे कोई आपत्ति नहीं है. जनता तय करती है. हमें राहुत गांधी जी के चेहरे पर ही वोट मिलेगा. बगैर राहुल गांधी के चेहरे के हमें बिहार में अत्यंत पिछड़ी जाति, दलित जाति व अल्पसंख्यकों का वोट नहीं मिलेगा. फिर उन्होंने कहा कि पोस्टर में गठबंधन के सभी नेताओं की फोटो रहनी चाहिए. उन्होंने कहा कि मैं मानता हूं कि राहुल गांधी की फोटो के बगैर बिहार के राजनीतिक भविष्य की कल्पना नहीं की जा सकती. राहुल गांधी के लिए देश की डेढ़ सौ करोड़ जनता पागल है और उन्हीं के चेहरे पर हमें हर वर्ग का वोट मिलेगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

गिरिराज पर तीखा प्रहार

गिरिराज सिंह का कलावा पहनकर महागठबंधन के कैंडिडेट का वोट के लिए मस्जिद जाने वाले बयान पर पप्पू यादव ने कहा कि मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा, चर्च में जाने का हर किसी को अधिकार है. उन्होंने कहा कि गिरिराज सिंह अपनी औकात, अपने विकास के बारे में बात करें और बीजेपी में वे अपनी हैसियत को भी देंखे. बता दें कि 6 और 11 नवंबर को बिहार में विधानसभा चुनाव होना है और इसका परिणाम 14 नवंबर को घोषित किया जाएगा. इस चुनावी दौर में विभिन्न पार्टियों की तरफ से बयानबाजी का सिलसिला जारी है.

इसे भी पढ़ें: चुनाव में रिश्तों का अनोखा रंग, मैदान में कहीं पति-पत्नी तो कहीं एक ही परिवार के 3 योद्धा आजमा रहे किस्मत

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन